Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Cocktail 2 Box Office Collection Day 3: वीकेंड पर 'कॉकटेल 2' की बल्ले-बल्ले, तीसरे दिन कमाई में आया तगड़ा उछाल

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 10:03 PM (IST)

    होमी अदजानिया की फिल्म 'कॉकटेल 2' ने रिलीज के तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। फिल्म ने शुरुआती वीकेंड में ही अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। होमी अदजानिया की फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), कृति सेनन (Kriti Sanon) और रश्मिका मंदाना की फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज से पहले अच्छी चर्चा मिली थी और क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।

    हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसके आंकड़े आए दिन चौंकाने वाले हैं। पहले ऐसा कहा जा रहा था कि इसमें लेस्बियन की स्टोरी दिखाई गई है जिसको लेकर काफी कंट्रोवर्सी भी हुई। कॉकटेल 2 ने पहले दिन 13.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को 'कॉकटेल 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी बढ़त दिखाई और 16.25 करोड़ रुपये कमाए।

    यह भी पढ़ें- Cocktail 2 BO Collection Day 2: खराब क्रिटिक्स भी नहीं बिगाड़ पाए कॉकटेल 2 का खेल, दूसरे दिन हुई नोटों की बारिश

    कितना रहा तीसरे दिन का कलेक्शन?

    इस हिसाब से ऐसी उम्मीद है कि वीकेंड होने की वजह से कॉकटेल 2 के कलेक्शन में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। वहीं सैकनिल्क के मुताबिक तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक कॉकटेल 2 ने अभी तक 15.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस हिसाब से फिल्म का अब तक का कलेक्शन 45.5 करोड़ रुपये हो चुका है।

    Shahid (20)

    रविवार के लेट नाइट शोज में अच्छी भीड़ आने की उम्मीद है। उस हिसाब से कमाई में और उछाल आएगा। एक अनुमान के मुताबिक 'कॉकटेल 2' तीसरे दिन लगभग 18 से 20 करोड़ रुपये कमा सकती है। इससे पहले वीकेंड की कुल कमाई लगभग 47-50 करोड़ रुपये हो जाएगी, जो कि एक मजबूत आंकड़ा है।

    खबरें और भी

    बजट निकालने में दूसरा हफ्ता भी लगेगा

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'कॉकटेल 2' को 150 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनाया गया है। इस हिसाब से अपना बजट निकालने के लिए फिल्म को अगले हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने और अपनी पकड़ बनाए रखने की जरूरत है।

    यह भी पढ़ें- Cocktail 2 को टक्कर दे रही है समांथा की एक्शन कॉमेडी, दूसरे दिन कमाई से Maa Inti Bangaaram ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस