Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Cocktail 2 Box office Day 4: ऑडियंस के सिर चढ़ा 'कॉकेटल' का नशा, मंडे टेस्ट में अव्वल नंबर से पास हुई फिल्म

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 09:05 PM (IST)

    Cocktail 2 Box Office Collection Day 4: रोम-कॉम ड्रामा कॉकटेल 2 ने पहले तीन दिन अच्छा कारोबार किया। जानिए फिल्म का मंडे को कलेक्शन कितना रहा। ...और पढ़ें

    सोमवार को कॉकटेल 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    सोमवार को कॉकटेल 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2012 में आई हिट फिल्म कॉकटेल का सीक्वल कॉकटेल 2 (Cocktail 2) रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहा है। इस फिल्म ने पहले वीकेंड में सैफ अली खान स्टारर मूवी का रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर दिया है।

    होमी अदजानिया 14 साल बाद कॉकटेल का सीक्वल लेकर आए, लेकिन नई कहानी और नई स्टार कास्ट के साथ। कॉकेटल 2 में शाहिद कपूर(Shahid Kapoor), कृति सेनन (Kriti Sanon) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की तिकड़ी ने धमाल मचा दिया है।

    मंडे को भी करोड़ों में कमाई

    पहला वीकेंड कई फिल्में अच्छा कारोबार करती हैं, लेकिन मंडे को कई फिल्मों का बंटाधार हो जाता है। हालांकि, कॉकटेल 2 के साथ ऐसा नहीं है। इस फिल्म की कमाई में गिरावट आई है, लेकिन शोज के हिसाब से इसने अच्छा-खासा बिजनेस किया है।

    Cocktail

    सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, शाहिद कपूर की रोम-कॉम ड्रामा कॉकटेल 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन यानी पहले सोमवार को 6.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है जो और बढ़ सकता है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 53.85 करोड़ के करीब पहुंच गया है।

    खबरें और भी

    कॉकटेल 2 का वीकेंड रहा धांसू

    बात करें डे वाइज कलेक्शन की तो कॉकटेल 2 इस साल की सबसे बड़ी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बनकर उभर रही है। इसने पहले दिन 13.50 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। शनिवार को भी कमाई में तगड़ा उछाल आया था और कलेक्शन 16.25 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, रविवार को फिल्म ने सिंगल डे 17.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 

    यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Box Office Collection Day 3: वीकेंड पर 'कॉकटेल 2' की बल्ले-बल्ले, तीसरे दिन कमाई में आया तगड़ा उछाल

    Cocktail 2

    पहली फिल्म को छोड़ा पीछे

    कॉकटेल 2 ने 2012 में आई फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है। सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी स्टारर कॉकटेल ने 14 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में 36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि कॉकटेल 2 का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन 47 करोड़ रुपये के करीब है। 

    यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Worldwide Collection: संडे को 'कॉकटेल' 2 ने की बंपर कमाई, दुनियाभर के Box Office पर छापे करोड़ों