Cocktail 2 Box Office Collection Day 1: पहले दिन 'कॉकटेल 2' ने डबल डिजिट में कमाई कर खोला खाता, जमकर बरसे नोट
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। जानिए कितना रहा पहले दिन का कलेक्शन? ...और पढ़ें
-1781884828564_m.webp)
HighLights
कितनी रही 'कॉकटेल 2' की पहले दिन की कमाई?
फिल्म को देशभर में मिले 10,458 शोज
शाहिद, कृति, रश्मिका लीड रोल में आए नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), कृति सेनन (Kriti Sanon) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) बड़े पर्दे पर आ गई है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करने की ओर बढ़ रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग ठीक-ठाक थी। अब पहले दिन की कमाई देखकर ऐसा लग रहा है कि 'कॉकटेल 2' के लिए ऑन-द-स्पॉट बुकिंग ने कमाल कर दिया है।
कितनी रही पहले दिन की कमाई?
वहीं सैकनिल्क से मुताबिक पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। फिल्म ने अभी तक 10.86 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस हिसाब से इसका भारत में कुल ग्रास कलेक्शन 12.81 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म को कुल 10,458 शोज मिले हैं।
यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Advance Booking: डबल डिजिट में कमाई करेगी शाहिद कपूर की फिल्म, एडवांस बुकिंग में हुआ धांसू कलेक्शन
अगर देर रात के शो में दर्शकों की संख्या बेहतर रहती है, तो कलेक्शन इससे ज्यादा भी हो सकता है।
-1781885190201.jpg)
क्या था फिल्म का बजट?
हालांकि मेकर्स ने अभी तक 'कॉकटेल 2' के बजट का आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। इसलिए अगर फिल्म 12 करोड़ रुपये की ओपनिंग करती है तो कॉकटेल 2 के लिए ये एक अच्छी शुरुआत है। हालांकि, पहले वीकेंड के आखिर तक अच्छी कमाई करने के लिए इसे शनिवार और रविवार को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी बढ़त दिखानी होगी।
-1781885218503.jpg)
इस हफ्ते 'कॉकटेल 2' अकेले रिलीज हुई है और इसका फायदा निश्चित रूप से फिल्म को मिला है। खबरों के अनुसार, यह फिल्म 4,000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है।
क्या है कॉकटेल 2 की कहानी?
वहीं फिल्म की कहानी की बात करें तो कॉकटेल 2 (Cocktail 2) प्यार, दोस्ती और आधुनिक रिश्तों में आने वाले उतार-चढ़ाव और भावनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। दो दोस्तों के बीच तीसरे की एंट्री के बाद से पूरा मामला खराब हो जाता है। यह मुख्य रूप से एक इमोशनल लव-ट्रायंगल है।