Cocktail 2 BO Collection Day 2: खराब क्रिटिक्स भी नहीं बिगाड़ पाए कॉकटेल 2 का खेल, दूसरे दिन हुई नोटों की बारिश
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर 'कॉकटेल 2' ने दूसरे दिन शानदार कमाई करते हुए सभी को चौंका दिया है। जानिए कितना रहा कलेक्शन? ...और पढ़ें
-1781971078802_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) शुक्रवार, 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।
फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए 13.50 करोड़ रुपये की कमाई की। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 'कॉकटेल 2' के कलेक्शन में वीकेंड पर कितना उछाल आता है।
यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Worlwide Collection: ओपनिंग डे पर 'कॉकटेल 2' ने गाड़े झंडे, दुनियाभर के Box Office पर की धुआंधार कमाई
कितना रहा दूसरे दिन का कलेक्शन?
वहीं दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अभी तक 13.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह से फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 27.07 करोड़ रुपये हो चुका है। एक अनुमान के मुताबिक फिल्म का कलेक्शन 14 से 15 करोड़ रुपये तक जा सकता है।
-1781971501003.jpg)
वीकेंड पर कर लेगी अच्छा बिजनेस?
वहीं बात अगर दुनिया भर में कॉकटेल 2 की कुल कमाई की करें तो Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने अभी तक 20.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 'कॉकटेल 2' के मेकर्स ने अभी तक फिल्म के बजट का आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है। लेकिन, रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। इसलिए, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर वीकेंड के दौरान अच्छा बिजनेस करना होगा और वीकडेज में भी अच्छी कमाई बनाए रखनी होगी।
-1781971531130.jpg)
अगर ऐसा होता है तो 'कॉकटेल 2' भारत में पहले वीकेंड के दौरान लगभग 35 से 40 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। फिल्म की कहानी लव ट्रायंगल पर आधारित है जिसमें एक तीसरे दोस्त के आने से दो लोगों के अंदर असुरक्षा की भावना आ जाती है और यहीं से सारा बवाल शुरू होता है।