Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Cocktail 2 Worldwide Collection: संडे को 'कॉकटेल' 2 ने की बंपर कमाई, दुनियाभर के Box Office पर छापे करोड़ों

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 08:02 AM (IST)

    19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई कॉकटेल 2 (Cocktail 2) घरेलू के साथ-साथ ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी छाई हुई है। यहां देखें वीकेंड का कलेक्शन। ...और पढ़ें

    'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

    'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

    HighLights

    1. 'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

    2. दुनियाभर में करोड़ों छाप रही शाहिद की फिल्म

    3. 19 जून को सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर रोमांटिक कॉमेडी 'कॉकटेल 2' ने 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी और पहले दिन फिल्म ने 13.50 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला। आइए देखते हैं अपने पहले वीकेंड पर फिल्म ने कितनी कमाई की।

    'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

    सैकनिल्क के मुताबिक 13.50 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग करने वाली रोमांटिक कॉमेडी (Romantic Comedy) ने दूसरे दिन बढ़त दिखाते हुए 16.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने और बढ़त दिखाई और संडे को 17.75 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया।

     

    यह भी पढ़ें- Cocktail 2 को टक्कर दे रही है समांथा की एक्शन कॉमेडी, दूसरे दिन कमाई से Maa Inti Bangaaram ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस

    इसी के साथ कॉकटेल 2 का नेट इंडिया कलेक्शन 47.50 करोड़ रुपये हो गया है वहीं इंडिया ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 57 करोड़ रुपये। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 76.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जिसमें ओवरसीज कलेक्शन 19.25 करोड़ रुपये है।

    shahid (1)

    कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- 17.75 करोड़ रुपये

    कॉकटेल 2 नेट इंडिया कलेक्शन- 47.50 करोड़ रुपये

    कॉकटेल 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 76.25 करोड़ रुपये

    उम्मीद के मुताबिक कॉकटेल 2 (Cocktail 2) का पहला वीकेंड शानदार रहा। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तीनों दिन अच्छा प्रदर्शन किया। अब सोमवार से फिल्म की असली परीक्षा होगी। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म वीक डेज पर कैसा प्रदर्शन करती है।

    खबरें और भी

    क्या है 'कॉकटेल 2' की कहानी? (Cocktail 2 Story)

    'कॉकटेल 2' साल 2012 की हिट फिल् कॉकटेल का स्पिरिचुअल सीक्वल है, जिसे होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है। सिसिली में सेट यह फिल्म एक लंबे समय से साथ रह रहे कपल, कुणाल (शाहिद कपूर) और दिया (रश्मिका मंदाना) की कहानी है। उनके रिश्ते में तब उथल-पुथल मच जाती है जब दिया, कुणाल की वफादारी परखने के लिए अपनी पुरानी दोस्त एली (कृति सेनन) की मदद लेती है।

    _cocktail 2

    'कॉकटेल 2' एक रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसे होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है, लव रंजन और तरुण जैन ने मिलकर इसकी कहानी लिखी है, और मैडॉक फिल्म्स व लव फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान, लव रंजन और अंकुर गर्ग ने इसे प्रोड्यूस किया है। इसमें शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), कृति सेनन (Kriti Sanon) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    यह भी पढ़ें- Box Office: 'मां इंति बंगारम' और 'कॉकटेल 2' ने की छप्परफाड़ कमाई, 'मैं वापस आऊंगा' की कमाई भी रही शॉकिंग