Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Cocktail 2 Worlwide Collection: ओपनिंग डे पर 'कॉकटेल 2' ने गाड़े झंडे, दुनियाभर के Box Office पर की धुआंधार कमाई

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 08:14 AM (IST)

    शाहिद कपूर, कृति सेनन, रश्मिका मंदाना की रोमांटिक कॉमेडी कॉकटेल 2 (Cocktail 2) ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। यहां देखें पहले दिन का कलेक्शन। ...और पढ़ें

    कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

    कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

    HighLights

    1. कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

    2. दुनियाभर में कॉकटेल 2 की धुआंधार कमाई

    3. 19 जून को रिलीज हुई 'कॉकटेल 2'

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर मोस्ट अवेटेड रोमांटिक कॉमेडी 'कॉकटेल 2' सिनेमाघरों में 19 जून को दस्तक दे चुकी है। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त ओपनिंग दर्ज की है।

    कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉकटेल 2 ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर 13.50 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ फिल्म का ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 16.20 करोड़ रुपये और नेट इंडिया कलेक्शन 13.50 करोड़ रुपये हो गया है।

    shahid kapoor (22)

    यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Review: सिसिली की खूबसूरत वादियों में नहीं मिला 'कॉकटेल' जैसा नशा, कहां चूके शाहिद-कृति और रश्मिका?

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने ओवरसीज 4 करोड़ रुपये की कमाई की है और इसी के साथ ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर रोमांटिक कॉमेडी (Romantic Comedy) ने 20.20 करोड़ रुपये की कमाई की है।

    कॉकटेल 2 कलेक्शन डे 1- 13.50 करोड़ रुपये

    कॉकटेल 2 नेट इंडिया कलेक्शन- 13.50 करोड़ रुपये

    कॉकटेल 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 20.20 करोड़ रुपये

    shahid kapoor (19)

    बॉक्स ऑफिस पर क्लैश

    कॉकटेल 2 के साथ कोई बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। लेकिन पहले से ही थिएटर्स में हॉन्टेड 3डी, मैं वापस आऊंगा, है जवानी तो इश्क होना है और ऑब्सेशन चल रही है। वहीं सामंथा रुथ प्रभु की मां इंति बंगारम, कॉकटेल 2 के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

    कॉकटेल 2 को लेकर दर्शकों के एक्साइटमेंट और ओपनिंग डे कलेक्शन देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वीकेंड पर फिल्म अच्छी कमाई करेगी।

    कॉकटेल 2 के बारे में

    'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) साल 2026 की एक भारतीय हिंदी रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इसे होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है, लव रंजन और तरुण जैन ने इसकी कहानी लिखी है, और मैडॉक फिल्म्स व लव फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान, लव रंजन और अंकुर गर्ग ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह 2012 की फिल्म 'कॉकटेल' का स्पिरिचुअल सीक्वल है और इसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Box Office Collection Day 1: पहले दिन 'कॉकटेल 2' ने डबल डिजिट में कमाई कर खोला खाता, जमकर बरसे नोट