Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Cocktail 2 Worlwide Collection: वीकेंड पर 'कॉकटेल 2' का Box Office पर राज, दुनियाभर में की बंपर कमाई

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 07:56 AM (IST)

    Cocktail 2 ने 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी और यह बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। ...और पढ़ें

    कॉकटेल 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम

    कॉकटेल 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम

    HighLights

    1. कॉकटेल 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम

    2. दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर छापे नोट

    3. 19 जून को रिलीज हुई है फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक कॉमेडी 'कॉकटेल 2' 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। पहले दिन फिल्म ने लगभग 15 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था और वर्ल्डवाइड इसने 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं दूसरे दिन भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है।

    'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

    सैकनिल्क के मुताबिक 13.50 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर खाता खोलने वाली कॉकटेल 2 (Cocktail 2) ने दूसरे दिन 10,245 शोज के साथ 16.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 29.75 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 35.70 करोड़ रुपये हो गया है।

    shahid kapoor (22)

     

    यह भी पढ़ें- Cocktail 2 के बाद कृति सेनन संग राइवलरी की खबरों पर रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'सोच बहुत पुरानी...'

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 50 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए 50.95 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसमें 8 करोड़ रुपये ओवरसीज कलेक्शन शामिल है। पहले और दूसरे दिन फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है और अब वीकेंड के आखिरी दिन संडे को भी इसके बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

    कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2- 16.25 करोड़ रुपये

    कॉकटेल 2 नेट इंडिया कलेक्शन- 29.75 करोड़ रुपये

    कॉकटेल 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 35.70 करोड़ रुपये

    shahid kapoor (20)

    इन फिल्मों से मिल रही टक्कर

    कॉकटेल 2 के साथ सिनेमाघरों में इस वक्त मैं वापस आऊंगा, है जवानी तो इश्क है, हॉन्टेड 3डी, मां इंति बंगारम, ऑब्सेशन जैसी फिल्में चल रही हैं।

    'कॉकटेल 2' के बारे में

    'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ने लीड रोल प्ले किया है। इसे होमी अदजानिया ने निर्देशित किया है। यह 2012 में रिलीज हुई कॉकटेल का स्पिरिचुअल सीक्वल है। रोमांटिक कॉमेडी 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दूसरे दिन Samantha की एक्शन थ्रिलर ने Cocktail 2 को दी कड़ी टक्कर, बॉक्स ऑफिस पर 'मां इंति बंगारम' का कहर