Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Jana Nayagan ने उड़ाया गर्दा, Dhamaal 4 ने भी छापे करोड़ों; शानदार है दोनों फिल्मों का कलेक्शन

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 12:40 PM (IST)

    ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी भारतीय फिल्मों का दबदबा रहता है, यहां देखें 'धमाल 4' (Dhamaal 4) और जन नायकन (Jana Nayagan) का वर्ल्डवाइड कलेक्शन- ...और पढ़ें

    धमाल 4 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    धमाल 4 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    HighLights

    1. धमाल 4 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    2. दुनियाभर में जन नायकन ने कितनी की कमाई?

    3. देखें दोनों फिल्मों का ग्लोबल कलेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस वक्त थिएटर्स में धमाल 4 और जन नायकन धुआं काट रही है। एक तरफ जहां अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ने बिना किसी प्रमोशन और शोर शराबे के सिनेमाघरों में दस्तक दी वहीं विजय की फिल्म लंबे वक्त के इंतजार के बाद रिलीज हुई। हालांकि दोनों ही फिल्में अलग-अलग वक्त पर रिलीज हुई है लेकिन फिर भी बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर तगड़ी कमाई करने में कामयाब रही हैं।

    धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    धमाल 4 (Dhamaal 4) ने बिना किसी प्रमोशन के 10 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और 16.80 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। दूसरे दिन अजय देवगन (Ajay Devgn) का कलेक्शन 27 करोड़ और तीसरे दिन 34.20 करोड़ रुपये रहा। आज फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 21 दिन पूरे कर लिए हैं और सैकनिल्क के मुताबिक 21वें दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने लगभग 1 करोड़ रुपये की कमाई की।

     

    यह भी पढ़ें- 1800 करोड़ी Dhurandhar 2 का रिकॉर्ड तोड़ने आ रहीं ये 7 बड़ी फिल्में, अगस्त से बदलेगा बॉक्स ऑफिस का गणित!

    इसी के साथ फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 155.85 करोड़ रुपये रहा और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन158.24 करोड़ रुपये रहा। वर्ल्डवाइड की बात करें तो फिल्म ने 21 दिनों में दुनियाभर में 215.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

    dhamaal 4

    नेट इंडिया कलेक्शन- 155.85 करोड़ रुपये

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 215.29 करोड़ रुपये

    जन नायकन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    लंबे वक्त के इंतजार के बाद रिलीज हुई विजय (Vijay) की आखिरी फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) ने पहले दिन 42.70 करोड़ रुपये के साथ जबरदस्त ओपनिंग दर्ज की थी वहीं गुरुवार को फिल्म ने 8 दिन पूरे कर लिए हैं और 8वें दिन फिल्म ने 4.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की नेट इंडिया कलेक्शन 153.55 करोड़ रुपये, ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 179.33 करोड़ रुपये हो गया है।

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 262.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

    जन नायकन नेट इंडिया कलेक्शन- 153.55 करोड़ रुपये

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 262.33 करोड़ रुपये

    jana nayagan (3)

    धमाल 4 के बारे में

    10 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली कॉमेडी फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4) में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी जैसे कलाकारों ने काम किया है। यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे कॉमेडी फ्रैंचाइजी में से एक धमाल की चौथी किस्त है।

    खबरें और भी

    जन नायकन के बारे में

    थलापति विजय की आखिरी फिल्म कही जाने वाली जन नायकन (Jana Nayagan) 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और प्रकाश राज जैसे कलाकार अहम किरदारों में हैं।

    दोनों ही फिल्में जुलाई में रिलीज हुई हैं और दोनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। फिलहाल आस-पास कोई बड़ी फिल्म नहीं है और फिलहाल दोनों के पास कुछ और दिन हैं अच्छा कलेक्शन करने के लिए।

    यह भी पढ़ें- इंडियन बॉक्स ऑफिस पर Spider-Man ने रचा इतिहास, पहले ही दिन कमाई से 'एवेंजर्स एंडगेम' का रिकॉर्ड किया ध्वस्त