अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म से आगे निकल गई Dhamaal 4, तोड़ दिया कमाई का रिकॉर्ड
अभिनेता अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म धमाल 4 ने कमाई के मामले में अक्षय कुमार की फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। ...और पढ़ें

धमाल 4 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
धमाल 4 ने सही मायनों में किया कमाल
कमाई में धमाल मचा रही है कॉमेडी मूवी
अक्षय कुमार की फिल्म रह गई पीछे
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धमाल 4 इस वक्त सिनेमाघरों में अंतिम समय गुजार रही है। अब तक इस मूवी ने अपनी शानदार कहानी के दम पर दर्शकों का दिल जीता है और उनका भरपूर मनोरंजन किया है। जिसकी बदौलत कमाई के मामले में भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल 4 (Dhamaal 4) सफल रही है।
अब रिलीज के 24वें दिन धमाल 4 ने सुपरस्टार अक्षय कुमार की एक सुपरहिट कॉमेडी फिल्म को पछाड़ दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि धमाल 4 ने कौन सी मूवी का रिकॉर्ड तोड़ा है।
धमाल 4 ने किया कमाल
10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली धमाल 4 के लिए ये सप्ताह थिएटर्स में आखिरी साबित हो सकता है। नई फिल्मों की रिलीज के बाद धमाल 4 की स्क्रीन्स घटती हुईं नजर आएंगी। लेकिन इससे पहले कमाई के मामले में धमाल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर आखिरी दांव खेला है और बीते रविवार को जबरदस्त कारोबार किया है।
यह भी पढ़ें- Spider-Man ने 4 दिन में ही तोड़ा 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड, संडे को 'जन नायकन' और 'धमाल 4' का रहा ये हाल
-1785746175500.jpg)
मेकर्स की तरफ से धमाल 4 के 24वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी एक्स हैंडल पर दी गई है। जिसके आधार पर अजय देवगन की इस मल्टीस्टारर फिल्म ने संडे को 2.24 करोड़ की ठीकठाक कमाई की है। द ओडिसी, जन नायकन और स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे जैसी फिल्मों की रिलीज के बाद भी अगर धमाल 4 इतना कारोबार कर पा रही है तो ये बड़ी बात है।
Looks like this adventure has no brakes 🥳
— T-Series (@TSeries) August 3, 2026
Book your tickets now 🎟️
🔗: https://t.co/RRQYwMHxCd#Dhamaal4 in cinemas now!@ajaydevgn @ArshadWarsi @Riteishd @jaavedjaaferi @imsanjaimishra #UpendraLimaye #AnjaliAnand @iamsanjeeda @ravikishann #EshaGupta @Indra_kumar_9… pic.twitter.com/qUo45c0YdI
24वें दिन की कमाई को जोड़ दिया जाए तो अब धमाल 4 का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 170.45 करोड़ हो गया है। इसके साथ ही निर्देशक इंद्र कुमार की धमाल 4 ने इस साल आई अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला के लाइफटाइम कलेक्शन 168 करोड़ के रिकॉर्ड को तोड़ डाला है।
वर्ल्डवाइड भी धमाल 4 की धूम
घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा धमाल 4 ने विदेशी मार्केट में भी बंपर कमाई करके दिखाई है। अब तक ये कॉमेडी फिल्म ग्लोबली 222 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। जबकि फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 31 करोड़ के करीब रहा है।