Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhamaal 4 के लिए मंगलवार शुभ रहा या अशुभ? अजय देवगन की फिल्म का कलेक्शन देख खुली रह जाएंगी आंखें

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 09:10 PM (IST)

    10 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4) ने बॉक्स ऑफिस पर 19 दिन पूरे कर लिए हैं। ...और पढ़ें

    मंगलवार को 'धमाल 4' ने कितना किया कलेक्शन?

    मंगलवार को 'धमाल 4' ने कितना किया कलेक्शन?

    HighLights

    1. मंगलवार को 'धमाल 4' ने कितना किया कलेक्शन?

    2. 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19

    3. 10 जुलाई को रिलीज हुई थी 'धमाल 4'

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी स्टारर धमाल 4 ने 10 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और बिना किसी प्रमोशन के फिल्म ने ओपनिंग डे और पहले वीकेंड पर जबरदस्त कमाई की। हालांकि वीकडेज पर फिल्म का कलेक्शन कम रहा लेकिन फिर भी इसने करोड़ों में कमाई की।

    'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19

    सैकनिल्क के मुताबिक अजय देवगन स्टारर फिल्म ने अपने तीसरे संडे तक अच्छा कलेक्शन किया यानी 17वें दिन इसने लगभग 6 करोड़ रुपये की कमाई की थी। लेकिन सोमवार को इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई और यह गिरावट मंगलवार को भी जारी रही। फिल्म ने मंगलवार को अब तक 1.56 करोड़ रुपये कमाए हैं जो 2 करोड़ रुपये तक जा सकती है।

    dhamaal 4 (2)

    यह भी पढ़ें- सोमवार को बदला Dhamaal 4 की कमाई का गणित, अजय देवगन की फिल्म ने Box Office पर की इतनी कमाई

    इस कमाई के साथ फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 152.86 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 181.82 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें फिल्म ने 14 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग ली थी और पहले पहला वीकेंड पर 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। हालांकि पहले ही सोमवार से फिल्म की कमाई सिंगल डिजीट में आ गई थी।

    धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19- 1.56 करोड़ रुपये (अब तक)

    नेट इंडिया कलेक्शन- 152.86 करोड़ रुपये

    ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 181.82 करोड़ रुपये

    वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

    dhamaal 4

    'धमाल 4' के बारे में

    धमाल 4, इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित 2026 की कॉमेडी फिल्म है। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज फिल्म्स, देवगन फिल्म्स, पैनोरमा स्टूडियो और मारुति इंटरनेशनल द्वारा किया गया है।

    यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक धमाल की चौथी किस्तम है। इसमें अजय देवगन (Ajay Devgn), अरशद वारसी (Arshad Warsi), रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh), जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेन्द्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता जैसे कलाकार शामिल हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- वीकेंड के बाद भी नहीं थमी Dhamaal 4 की रफ्तार, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर धड़ल्ले से छापे नोट