Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पहले ही दिन Welcome To The Jungle की नाक में दम करने उतरी Dhamaal 4, जमकर बरसे करारे नोट

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 10:06 PM (IST)

    अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' ने अपनी रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। इसने अक्षय कुमार की मूवी को कड़ी टक्कर देने की ठान ली है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अजय देवगन (Ajay Devgn) की 'धमाल 4' (Dhamaal 4) को 10 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज कर दिया गया। फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक एक बात तो तय है कि फिल्म पहले दिन डबल डिजिट में कमाई करेगी।

    इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले काफी चर्चा थी, लेकिन शुरुआती तौर पर दर्शकों की संख्या कम रही। हालिया ट्रेंड के मुताबिक फिल्म सुबह के शोज में भारी संख्या में दर्शकों को खींचने में नाकामयाब रही। हालांकि लेट नाइट शोज में इसकी संख्या बढ़ी।

    कितना रहा पहले दिन का कलेक्शन?

    फ़्रैंचाइजी की लोकप्रियता काफी ज्यादा है उस हिसाब से उम्मीद है कि मूवी एक अच्छा कलेक्शन करेगी। फिलहाल पहले दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने अभी तक 11.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। धमाल 4 को 10,252 शोज मिले थे। वहीं इसका ग्रास कलेक्शन 14.0 करोड़ रुपये है।

    एक अनुमान के मुताबिक लेट नाइट शोज के जरिए धमाल 4 पहले दिन 12 से 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

    फैंस लंबे समय से कर रहे थे इंतजार

    दर्शकों की प्रतिक्रिया की बात करें तो कई दर्शक अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा को एक बार फिर साथ देखकर खुश हैं। फैन्स ने एडवेंचर से भरी कहानी और कुछ कॉमेडी सीन की तारीफ की है। हालांकि, कई दर्शकों को लगता है कि इस फिल्म का ह्यूमर फ्रैंचाइजी की पिछली फिल्मों जितना मजेदार नहीं है। फिलहाल इस हफ्ते कोई बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, इसलिए 'धमाल 4' के पास परफॉर्म करने के लिए खूब समय है। अगले हफ्ते क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 में 'चटनी' का तड़का और वेलकम टू द जंगल में 'घिस-घिस' तक, भोजपुरी गानों ने किया बॉलीवुड पर कब्जा

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 में बिना ऑडिशन कैसे हुई रणवीर सिंह की ऑनस्क्रीन 'बहन' की एंट्री? अंजलि आनंद ने बताया पर्दे के पीछे का दिलचस्प किस्सा