Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    23वें दिन अचानक हुआ Dhamaal 4 का कमबैक, वीकेंड में बंपर कमाई से किया सबको सरप्राइज

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 09:17 AM (IST)

    हिंदी सिनेमा की फिल्म धमाल 4 ने रिलीज के 23वें दिन अचानक से बॉक्स ऑफिस पर कमबैक करके दिखाया है। ...और पढ़ें

    धमाल 4 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    धमाल 4 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. कमाई में हार नहीं मान रही धमाल 4

    2. रिलीज के 23वें दिन आया उछाल

    3. अब तक कर चुकी है इतना बिजनेस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म धमाल 4 सिनेमाघरों में अपना अंतिम समय काट रही है। स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे और जन नायकन (Jana Nayagan) की रिलीज के बाद अजय देवगन की इस कॉमेडी फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। लेकिन 23वें दिन अचानक से धमाल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर वापसी की है और बंपर कलेक्शन से हर किसी को सरप्राइज कर दिया है। 

    ऐसे में आइए जानते हैं कि बीते शनिवार को धमाल 4 (Dhamaal 4) ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितना कारोबार किया है और इस कॉमेडी फिल्म की टोटल कमाई कितने करोड़ हो गई है। 

    धमाल 4 ने किया कमबैक

    निर्देशक इंद्र कुमार की धमाल 4 ने अपनी मजेदार कहानी से सभी का दिल जीता और थिएटर्स में भरपूर मनोरंजन किया। शुरुआती दो सप्ताह तक बॉक्स ऑफिस पर अपनी हुकूमत जमाने वाली धमाल 4 की कमाई का ग्राफ नई फिल्मों की रिलीज के बाद बेशक नीचे की तरफ खिसका, लेकिन आंकड़े इतने खराब नहीं रहे, जिनकी आलोचना की जाए। 

    यह भी पढ़ें- दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर छाई Jana Nayagan, अजय देवगन की Dhamaal 4 ने छापे करोड़ों

    dhamaal 4 worldwide collection day 19

    मगर रिलीज के 23वें दिन धमाल 4 ने जोरदार कमबैक करते हुए हर किसी को हैरान किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 23वें दिन धमाल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 1.60 करोड़ का कारोबार किया है, कमाई का शानदार आंकड़ा इसलिए माना जा रहा है, क्योंकि पिछले दिनों में मूवी की कमाई करोड़ से नीचे खिसक गई थी। 

    dhamaal 4 worldwide collection (1)

    इस लिहाज से वीकेंड में धमाल 4 ने वापसी कर हर किसी को सरप्राइज किया है। इसके साथ अब अजय देवगन की धमाल 4 का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 168 करोड़ हो गया है। माना जा रहा है कि रविवार का दिन बीतने का बाद फिल्म 170 करोड़ के आंकड़े के पार भी पहुंच सकती है। 

    खबरें और भी

    धमाल 4 ने नहीं मानी हार 

    मौजूदा समय में जहां एक तरफ हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे (Spider-Man Brand New Day) और साउथ फिल्म जन नायकन कमाई के मामले में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना भौकाल टाइट किए हुए हैं, उनके बीच से अगर धमाल 4 ने 2 करोड़ के करीब कारोबार किया है तो ये वाकई काबिल-ए-तारीफ माना जाना चाहिए। 

    यह भी पढ़ें- ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Jana Nayagan ने उड़ाया गर्दा, Dhamaal 4 ने भी छापे करोड़ों; शानदार है दोनों फिल्मों का कलेक्शन