Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार को बदला Dhamaal 4 की कमाई का गणित, अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म की कमाई कर देगी हैरान

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 09:28 PM (IST)

    10 जुलाई को थिएटर्स में दस्तक देने वाली 'धमाल 4' ने सिनेमाघरों में 25 दिन पूरे कर लिए हैं। ...और पढ़ें

    धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 25

    धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 25

    HighLights

    1. धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 25

    2. सोमवार को बदला फिल्म की कमाई का गणित

    3. 10 जुलाई को रिलीज हुई थी फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4) ने 10 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। बिना किसी प्रमोशन के थिएटर्स में एंट्री लेने वाली फिल्म ने 15 दिन पूरे कर लिये हैं और यह फिल्म का चौथा सोमवार था।

    14 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग करने वाली फिल्म ने पहले वीकेंड तक 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं आइए अब जानते हैं फिल्म का 25वें दिन का कलेक्शन-

    धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 25

    धमाल 4 (Dhamaal 4) ने पहले दिन 14 दिन करोड़ रुपये, दूसरे दिन 22.50 करोड़ रुपये और तीसरे 28.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद पहले सोमवार को फिल्म की कमाई सिंगल डिजीट में आ गई थी लेकिन फिर भी फिल्म ने अच्छी कमाई जारी रखी।

    dhamaal 4 (1)

    यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म से आगे निकल गई Dhamaal 4, तोड़ दिया कमाई का रिकॉर्ड

    मंडे को बदला कमाई का गणित

    पिछले संडे तक यानी 24वें दिन तक फिल्म ने 2.41 करोड़ रुपये कमाए थे और अब 25वें दिन फिल्म का कलेक्शन 0.41 करोड़ रुपये रहा। यानी अब तक की सबसे कम कमाई। इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 161.46 करोड़ रुपये रहा। वहीं इंडिया ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 191.87 करोड़ रुपये रहा।

    धमाल 4 डे 25 कलेक्शन- 0.41 करोड़ रुपये (अब तक)

    नेट इंडिया कलेक्शन- 161.46 करोड़ रुपये

    ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 191.87 करोड़ रुपये

    dhamaal 4

    'धमाल 4' के बारे में

    धमाल 4, इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है। यह धमाल फिल्म सीरीज की चौथी किस्त है और धमाल (2007), डबल धमाल (2011) और टोटल धमाल (2019) का सीधा सीक्वल है।

    फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn), अरशद वारसी (Arshad Warsi), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) , जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेन्द्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता जैसे कलाकार शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- August Releases 2026: सावन में मनोरंजन की बाढ़, 7 से 28 अगस्त तक बड़े पर्दे पर रिलीज हो रहीं 12 बड़ी फिल्में

    खबरें और भी