तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर बजा Dhamaal 4 का डंका, कमाई में आया 60 फीसदी का उछाल; झमाझम बरसे नोट
धमाल 4 ने रिलीज के तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन वीकेंड पर कमाई में जबरद ...और पढ़ें
-1783867711824_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धमाल' फ्रैंचाइजी की चौथी फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4) आखिरकार 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), अरशद वारसी (Arshad Warsi), जावेद जाफरी (Javed Jaffery) और कई अन्य कलाकार नजर आए। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला।
एक तरफ जहां कई लोगों को इसका ह्यूमर पसंद आया वहीं कुछ अन्य ने इसे मजेदार फिल्म बताया। उनका मानना है कि इसकी कहानी और राइटिंग और बेहतर हो सकती थी। ठीक-ठाक ओपनिंग के बाद, फिल्म ने वीकेंड पर रफ्तार पकड़ी। दूसरे दिन इसकी कमाई में 60% की बढ़त देखी गई और तीसरा दिन भी अच्छा लग रहा है। आइए देखते हैं कि ओपनिंग वीकेंड के दौरान इसका प्रदर्शन कैसा रहा।
कितना है तीसरे दिन का कलेक्शन?
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक धमाल 4 ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग की। वहीं दूसरे दिन इसका कलेक्शन लगभग डबल रहा। दूसरे दिन फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग की। अब तीसरे दिन का रिपोर्ट कार्ड भी सामने आ गया है। तीसरे दिन फिल्म ने 26.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
-1783868001385.jpg)
इस हिसाब से फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 62.85 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं वर्ल्ड भी फिल्म शानदार कमाई कर रही है। धमाल 4 ने तीसरे दिन 54 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अब अगर वीकडे पर धमाल 4 का कलेक्शन ठीक-ठाक रहता है तो ये बड़ी ही आसानी से अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल से बेहतर परफॉर्म करेगी।
खबरें और भी
इन फिल्मों से है धमाल 4 का कॉम्पटीशन
हिंदी में धमाल 4 को अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' और आलिया भट्ट की 'अल्फा' के साथ तगड़ा कलेक्शन मिल रहा है। वहीं अन्य भाषा में इसका मुकाबला तेलुगु एक्शन ड्रामा 'लेनिन' के साथ-साथ हॉलीवुड की रिलीज़ 'ईविल डेड बर्न' और लाइव-एक्शन 'मोआना' से भी है।