Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पहले ही दिन शॉकिंग कमाई से Dhamaal 4 ने बनाई इन फिल्मों की चटनी, बॉक्स ऑफिस पर छाई अजय देवगन की कॉमेडी

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 07:47 AM (IST)

    Dhamaal 4 Worldwide Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 ने पहले ही दिन दुनियाभर में धांसू कारोबार किया है। फिल्म ने वेलकम 3 और ऐल्फ ...और पढ़ें

    धमाल 4 ने पहले दिन की धांसू कमाई। फोटो क्रेडिट- एक्स

    धमाल 4 ने पहले दिन की धांसू कमाई। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कॉमेडी फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4) ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) की सफलता के बीच दबे पांव सिनेमाघरों में आई अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है।

    मोस्ट एंटीसिपेटेड कॉमेडी फिल्मों में शुमार धमाल 4 उस वक्त बड़े पर्दे पर आई, जब पहले से ही ऐल्फा (Alpha), वेलकम 3 (Welcome 3) समेत फिल्में राज कर रही थीं। यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डिजिट में करोड़ों कमा रही थीं। मगर अब धमाल 4 ने डबल डिजिट के साथ खाता खोल दिया है।

    घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धमाल 4 का कलेक्शन

    इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी धमाल 4 बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को लेकर खास प्रमोशन नहीं हुआ और ज्यादा बज भी नहीं था। हालांकि, इसने पहले ही दिन शॉकिंग कमाई से साबित कर दिया कि दर्शकों को इसका कितना इंतजार था। बात करें कमाई की तो सैकनिल्क के मुताबिक, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 13.75 करोड़ रुपये का ओपनिंग कलेक्शन किया है।

    Dhamaal 4

    धमाल 4 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

    धमाल 4 का सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब दबदबा देखने को मिला। इस फिल्म ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी करोड़ों रुपये कमा डाले हैं। फिल्म का ओवरसीज डे 1 कलेक्शन 5 करोड़ रुपये रहा। इंडियन ग्रॉस और ओवरसीज कलेक्शन को मिलाकर सिर्फ एक दिन में अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म (Ajay Devgn Comedy Film) ने दुनियाभर में 21.50 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। 

    खबरें और भी

    Dhamaal 4 collection

    धमाल 4 ने छुड़ाए इन फिल्मों के पसीने

    धमाल 4 ने रिलीज होते ही वेलकम टू द जंगल को टक्कर दे दी। जो फिल्म गुरुवार तक 2 करोड़ से ऊपर की कमाई कर रही थी। धमाल 4 के आते ही शुक्रवार को फिल्म का कारोबार धड़ाम से हुआ। 15वें दिन अक्षय की फिल्म ने सिर्फ 1 करोड़ कमाए। आलिया भट्ट की ऐल्फा का भी यही हाल हुआ। यह फिल्म भी 8वें दिन 1.65 करोड़ ही कमा पाई।

    यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 में बिना ऑडिशन कैसे हुई रणवीर सिंह की ऑनस्क्रीन 'बहन' की एंट्री? अंजलि आनंद ने बताया पर्दे के पीछे का दिलचस्प किस्सा

    यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 Review: फिर कमाल करने से चूकी धमाल 4, कमजोर VFX और घिसी-पिटी कहानी ने बिगाड़ा खेल