'खजानची' बन गए Dhamaal 4 के मेकर्स, कॉमेडी फिल्म की ग्लोबली कमाई में अचानक आया उछाल
रिलीज के 19वें दिन फिल्म धमाल 4 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन में बंपर उछाल देखने को मिला है। ...और पढ़ें

धमाल 4 वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
दुनियाभर में धमाल 4 का कमाल
कमाई में धूम मचा रही है फिल्म
वर्ल्डवाइड धमाल 4 का शानदार प्रदर्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक इंद्र कुमार की कॉमेडी फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4) जल्द ही रिलीज का तीसरा सप्ताह पूरा कर लेगी। अब तक इस मूवी ने सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। इतना ही नहीं कमाई के मामले में धमाल 4 देश और विदेश में अपनी धाक जमाने में सफल रही है।
इस बीच रिलीज के 19वें दिन धमाल 4 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन में अचानक से बंपर उछाल आया है, जिसने फिल्म के मेकर्स को खजानची बना दिया है। आइए जानते हैं कि मंगलवार को धमाल 4 ने ग्लोबली कितना बिजनेस किया है।
धमाल 4 के ग्लोबली कलेक्शन में आया उछाल
10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली धमाल 4 अब तक थिएटर्स में ऑडियंस की फेवरेट बनी हुई है। अपने मजेदार कहानी से जनता को हंसान वाली मल्टी स्टारर फिल्म धमाल 4 में अजय देवगन (Ajay Devgn), अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी जैसे कई कलाकारों ने अहम भूमिका अदा की है।
-1785303411279.jpg)
यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 के लिए मंगलवार शुभ रहा या अशुभ? अजय देवगन की फिल्म का कलेक्शन देख खुली रह जाएंगी आंखें
फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, जो इसकी धमाकेदार कमाई का कारण है। गौर करें धमाल 4 की रिलीज के 19वें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में तो वह 3.50 करोड़ के आसपास रहा है और इसके साथ ही अब पूरी दुनिया में इस हिंदी कॉमेडी ड्रामा फिल्म का कुल कारोबार 212 करोड़ के पास पहुंच गया है। इस तरह से धमाल 4 ने सफलता का विगुल बजाया है।

मंगलवार के दिन धमाल 4 की कमाई में उछाल आया है। 31 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ ही धमाल 4 ने 19वें दिन नोट छापे हैं। ये वाकई हैरान करने वाली बात कि रिलीज का तीसरा सप्ताह पूरा करने की दहलीज पर खड़ी फिल्म इस तरह से ग्लोबली कमाई कर रही है।
खबरें और भी
ओटीटी पर कहां आएगी धमाल 4
कुछ समय बाद धमाल 4 को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। बात की जाए इस कॉमेडी फिल्म के डिजिटल पार्टनर के बारे में तो धमाल 4 के ओटीटी राइट्स मशहूर प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के पास हैं, ऐसे में आने वाले समय में धमाल 4 को इसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।