ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 का कमाल, दूसरे दिन धुआंधार कमाई से दुनियाभर में जमाई धाक
अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म धमाल 4 कमाई के मामले में दुनियाभर में गर्दा उड़ाए हुए है। ...और पढ़ें

धमाल 4 कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
दूसरे दिन धमाल 4 ने किया कमाल
वर्ल्डवाइड धमाल 4 को बंपर कलेक्शन
अजय देवगन की लेटेस्ट फिल्म धमाल 4
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक इंद्र कुमार की पॉपुलर कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी धमाल की चौथी किस्त यानी धमाल 4 (Dhamaal 4) को हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। अजय देवगन (Ajay Devgn) सहित कई कलाकारों से सजी इस फिल्म ने कमाई के मालमे में भारतीय बॉक्स ऑफिस के अलावा इंटरनेशनल मार्केट में भी गर्दा उड़ाए रखा है।
रिलीज के दूसरे दिन धमाल 4 ने वर्ल्डवाइड धुआंधार कलेक्शन (Dhamaal 4 Worldwide Collection Day 2) करके दिखाया है, जिसने हर किसी को हैरान किया है। आइए जानते हैं कि शनिवार को धमाल 4 ने ग्लोबली कितने करोड़ का कारोबार किया है।
धमाल 4 ने वर्ल्डवाइड मचाई धूम
बीते शुक्रवार को धमाल 4 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से इस मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, जिसकी वजह से ये फिल्म कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। ओपनिंग डे पर ग्लोबली 20 करोड़ से ज्यादा का कमाई करने वाली धमाल 4 ने रिलीज के दूसरे दिन भी बंपर कलेक्शन करके दिखाया है।
यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 के हाथ लगी लॉटरी, Welcome To Jungle को दूसरे दिन कमाई में चटाई धूल; किया छप्परफाड़ कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के दूसरे दिन धमाल 4 ने पूरी दुनिया में 30 करोड़ से ज्यादा कारोबार किया है, जिसकी बदौलत रिलीज के दो दिन के भीतर इस मूवी की कमाई 53 करोड़ से ज्यादा हो गई है, जो किसी भी फिल्म के लिए एक बेहतरीन इनकम है।
खबरें और भी
फिल्म की कलेक्शन रिपोर्ट से इस बात का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि धमाल 4 ने अपनी शानदार कहानी के दम पर हर किसी का दिल जीत लिया है और डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस के अलावा ग्लोबली इस मूवी ने अपनी छाप छोड़ी है।
मालूम हो कि धमाल 4 में अजय देवगन के अलावा अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजीदा शेख, संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता, अंजलि आनंद, उपेंद्र लियमे, विजय पाटकर और रवि किशन जैसे कई कलाकारों ने अहम भूमिकाओं को अदा किया है।
धमाल का पुराना जादू बरकार
साल 2007 में इंद्र कुमार के निर्देशन में धमाल फ्रेंचाइजी की शुरुआत हुई थी और अब 2026 तक इसका पुराना जादू बरकरार है। फिल्म में वही लालच की पुरानी कहानी की थीम और कास्ट की पागलपंती का मजा दिखाया है, जो आपको ठहाके लगाने पर मजबूर कर देगा।