Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 ने जमाया कब्जा, तीसरे दिन कॉमेडी फिल्म ने कमाई में मारी लंबी छलांग

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 07:43 AM (IST)

    फिल्म धमाल 4 कमाई के मामले में दुनियाभर में धमाकेदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। ...और पढ़ें

    धमाल 4 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    धमाल 4 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. तीसरे दिन धमाल 4 ने किया बंपर कलेक्शन

    2. वर्ल्डवाइड कमाई में छाई कॉमेडी फिल्म

    3. अब तक कर चुकी है इतना बिजनेस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की कॉमेडी ड्रामा फिल्म धमाल 4 इन दिनों सिनेमाघरों में जारी है। अपनी मजेदार कहानी के दम पर फिलहाल धमाल 4 (Dhamaal 4) दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है और बड़े पर्दे पर उनका भरपूर मनोरंजन भी कर रही है।

    कमाई के मामले में धमाल 4 ने दुनियाभर में धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है और ओपनिंग वीकेंड बीतने के बाद ही 100 करोड़ के जादुई आंकड़े के नजदीक पहुंच गई है। आइए जानते हैं कि धमाल 4 ने रिलीज के तीसरे दिन कितना कारोबार किया है। 

    वर्ल्डवाइड कमाई में धमाल 4 की बल्ले-बल्ले

    किसी भी फिल्म की सफलता का अंदाजा उसके ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन के माध्यम से आसानी से लगाया जा सकता है। धमाल 4 के मामले में ये साफ नजर आ रहा है कि आने वाले दिनों में भी ये कॉमेडी मूवी बंपर कमाई का डंका न सिर्फ देश में, बल्कि विदेशों में भी बजाती हुई नजर आएगी।

    यह भी पढ़ें- तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर बजा Dhamaal 4 का डंका, कमाई में आया 60 फीसदी का उछाल; झमाझम बरसे नोट

    dhamaal 4 advance collection

    गौर किया जाए धमाल 4 के तीसरे दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ तो रविवार की छुट्टी का इस फिल्म ने भरपूर फायदा उठाया है और ग्लोबली 40 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लंबी छलांग लगाई है। इसके साथ ही अब धमाल 4 का टोटल वर्ल्डवाइड बिजनेस 92 करोड़ के पार पहुंच गया है।जल्द ही ये फिल्म दुनियाभर में कमाई के मामले में 100 करोड़ का आंकड़ा बड़ी आसानी से पार कर लेगी। 

    खबरें और भी

    dhamaal 4 movie

    धमाल 4 की इस ग्रॉस बंपर कमाई में सबसे बड़ा योगदान ओवरसीज फिल्म को मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स का रहा है, जिसकी बदौलत विदेशों में ये मूवी अब तक 14 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल रही है। अजय देवगन के स्टारडम और फिल्म की शानदार कहानी के दम पर धमाल 4 को ये कामयाबी हासिल हो रही है। 

    धमाल 4 की कहानी

    दरअसल निर्देशक इंद्र कुमार की धमाल फ्रेंचाइजी में हमेशा से लालची लोगों की कहानी को दिखाया गया है। धमाल 4 में भी इसी थीम को रिपीट किया गया है, बस कहानी का सार और लोकेशन इस बार चेंज की गई है। अजय देवगन के अलावा मूवी में रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा और रवि किशन जैसे कई कलााकरों ने शानदार काम किया है। 

    यह भी पढ़ें- ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 का कमाल, दूसरे दिन धुआंधार कमाई से दुनियाभर में जमाई धाक