Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंटरनेशनल मार्केट में बजा Dhamaal 4 की कमाई का डंका, वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा जादुई आंकड़े के पार

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 10:18 AM (IST)

    हिंदी सिनेमा की कॉमेडी फिल्म धमाल 4 कमाई के मामले में दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन कर रही है। ...और पढ़ें

    धमाल 4 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    धमाल 4 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. वर्ल्डवाइड कमाई में धमाल 4 का कमाल

    2. अजय देवगन की फिल्म ने छोड़ी छाप

    3. चार दिन में पार किया कमाई का ये आंकड़ा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4) सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती हुई नजर आ रही है। अपनी मजेदार कहानी के दम पर धमाल 4 ने सभी का दिल जीत लिया है और इसी वजह से ये कॉमेडी फिल्म कमाई के मामले में भी उम्दा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। 

    घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा अजय देवगन की (Ajay Devgn) धमाल 4 ने इंटरनेशनल मार्केट में भी अपनी धाक जमाई है। जिसका अंदाजा आप धमाल 4 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की ताजा रिपोर्ट को देखकर आसानी से लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि अब तक इस मूवी ने दुनियाभर में कितना कारोबार कर लिया है- 

    धमाल 4 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

    ओपनिंग वीकेंड पर कमाई के मामले में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली धमाल 4 ने सोमवार से वर्किंग डे में एंट्री ली है। इस बात का अनुमान पहले लगा लिया गया था कि नॉन हॉलिडे में फिल्म की कमाई का ग्राफ नीचे की तरफ जाएगा और हुआ भी कुछ ऐसा है। रिलीज के चौथे दिन धमाल 4 के कलेक्शन में गिरावट दर्ज हुई है, लेकिन आंकड़े इतने खराब नहीं हैं, जिनकी आलोचना की जाए। 

    यह भी पढ़ें- धमाल 4 के सामने Welcome To The Jungle का असली कमाल, सोमवार को दुनियाभर में हुई धनवर्षा


    dhamaal4collection

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के आधार पर सोमवार को धमाल 4 ने वर्ल्डवाइड 10 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है और इसके साथ ही अब इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म का दुनियाभर में कुल कारोबार 102 करोड़ के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही रिलीज के पहले 4 दिन में 100 करोड़ का ग्लोबल आंकड़ा पार कर धमाल 4 ने असलियत में कमाल करके दिखा दिया है। 

    खबरें और भी

    dhamaal 4 collection day 3

    अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी जैसे कई कलाकारों से सजी धमाल 4 को भारत के अलावा विदेशी जनता की तरफ से बेशुमार प्यार मिल रहा है, जो इसकी बंपर कमाई का सबसे बड़ा कारण बना है। 

    इन मूवीज के क्लब में शामिल हुई धमाल 4

    बात की जाए इस साल वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वालीं हिंदी फिल्मों की लिस्ट के बारे में तो अब इसमें धमाल 4 का भी नाम शामिल हो गया है। इससे पहले ये कारनामा बॉर्डर 2, धुरंधर द रिवेंज, भूत बंगला, कॉकटेल 2 और वेलकम टू द जंगल जैसी मूवीज कर चुकी हैं। 

    यह भी पढ़ें- मंडे टेस्ट में बदला Dhamaal 4 का गणित, अजय देवगन की फिल्म का Box Office कलेक्शन कर देगा हैरान