300 करोड़ खर्च, 6700 करोड़ की कमाई... बॉक्स ऑफिस दहलाने वाली सबसे डरावनी फिल्म, देखकर सहम जाता है दिल
दुनिया की सबसे डरावनी फिल्मों में से एक हॉरर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी थी। इस फिल्म ने बजट 22-23 गुना ज्यादा की कमाई की थी। ...और पढ़ें

दुनिया की सबसे कमाई करने वाली हॉरर फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर फिल्म
हॉरर फिल्म को IMDB से मिली है 7.3 की रेटिंग
बच्चों के मन में दहशत भर देती है हॉरर फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे डरावनी फिल्मों में शुमार एक फिल्म ने इतनी तगड़ी कमाई की थी कि यह ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर और हाइएस्ट ग्रॉसिंग हॉरर फिल्म बन गई। इस फिल्म को देखकर हर किसी का दिल दहल जाए, खासकर बच्चों का।
यह फिल्म जब सिनेमाघरों में आई थी, तब लाख डरावने सीन्स के बावजूद ऑडियंस इसे देखने से खुद को रोक नहीं पाई थी। यह फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर फिल्म है जिसने बजट से 20 गुना से भी ज्यादा का बिजनेस किया था।
नॉवेल पर आधारित हॉरर फिल्म
यह फिल्म है 'इट' (It)। 2017 में रिलीज हुई सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर का निर्देशन एंडी मुशिएटी ने किया था। यह स्टीफन किंग की 1986 में आई नॉवेल पर की एडेप्टेशन है। इसका पहला पार्ट 2017 में आया था और दूसरा 2019 में आया था। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थीं, लेकिन पहली वाली ने सबसे ज्यादा कमाई की थी।
इट मूवी का कलेक्शन
यह फिल्म 35 मिलियन डॉलर यानी 334 करोड़ रुपये के करीब में बनाई गई थी, जबकि इसने दुनियाभर में 719 मिलियन डॉलर यानी 6,783 करोड़ रुपये के करीब कारोबार किया था। यह फिल्म दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर फिल्म बन गई थी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Jio Hotstar पर आई सस्पेंस से भरपूर धांसू फिल्म, अंत तक नहीं लगा पाएंगे कातिल का पता; क्लाइमैक्स देख उड़ेंगे तोते
क्या है फिल्म की कहानी?
'इट' (It) की कहानी मेन राज्य के डेरी नाम के एक काल्पनिक शहर में सात ऐसे दोस्तों के ग्रुप की है जिन्हें समाज से अलग-थलग माना जाता है। खुद को लूजर्स क्लब कहने वाले ये दोस्त मिलकर एक ऐसी पुरानी और रूप बदलने वाली शैतानी ताकत का सामना करते हैं, जो हर 27 साल में जागती है और शहर के बच्चों को अपना शिकार बनाती है। यह राक्षस मुख्य रूप से अपने शिकार के सबसे बड़े डर का रूप धारण करके उन्हें डराता है और 'पेनीवाइज़ द डांसिंग क्लाउन' बनकर सामने आता है।