विदेशों में बजा Jana Nayagan का डंका, एक घंटे में बिकीं 1000 हजार टिकट्स; Vijay की फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू
Thalapathy Vijay की लंबे समय से अटकी फिल्म 'जन नायकन' को आखिरकार CBFC से रिलीज की मंज़ूरी मिल गई है। UK में इस फिल्म की बुकिंग शुरू हो गई है। ...और पढ़ें
-1783845819538_m.webp)
विजय की फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू
HighLights
विजय की फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू
एक घंटे में बिकीं हजारों टिकट्स
विदेशों में बजा जन नायकन का डंका
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एच. विनोद की लंबे समय से अटकी फिल्म 'जन नायकन' (Jana Nayagan) को आखिरकार सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से रिलीज की मंजूरी मिल गई है। इस फिल्म के जुलाई के आखिरी हफ्ते में रिलीज होने की संभावना है। वहीं UK में इसके टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। डिस्ट्रीब्यूटर का दावा है कि पहले ही घंटे में बहुत सारे टिकट बिक गए।
'जना नायकन' के टिकटों की एडवांस बुकिंग शुरू (Jana Nagayan Advance Booking)
'जना नायकन' के UK डिस्ट्रीब्यूटर, अहिंसा एंटरटेनमेंट ने घोषणा की कि फिल्म की बुकिंग शुरू हो गई है। उन्होंने लिखा, 'जन नायगन, 24 जुलाई, टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं और शो की संख्या तो जबरदस्त है'।
आगे लिखा, 'सालों बाद, लोग पूछेंगे कि क्या आप वहां मौजूद थे। पक्का करें कि आपका जवाब 'हां' हो। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है। यह उस शख्स को विदाई है जिसने हमें सब कुछ दिया। UK — हमें उन सीटों पर आपकी जरूरत है। हमें चाहिए कि आप जोश से भर जाएं। हमें अभी आपकी जरूरत है। इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और आइए इसे तमिल सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी विदाई बनाएं'।
-1783845951884.jpg)
एक घंटे में बिके 10,000 टिकट्स
इस घोषणा के कुछ समय बाद, डिस्ट्रीब्यूटर ने बताया कि बुकिंग शुरू होने के पहले ही घंटे में हजारों टिकट बिक गए। उन्होंने लिखा, '60 मिनट में UK में हजारों टिकट बिक गए। इस एक नाम के लिए लोगों का क्रेज वाकई अविश्वसनीय है। जन नायकन'।
7 महीने तक अटकी रही फिल्म
'जन नायकन' को जनवरी में रिलीज होना था, लेकिन CBFC से सर्टिफिकेशन न मिलने के कारण इसकी रिलीज में देरी हो गई। एक जांच समिति के सदस्य ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद फिल्म को समीक्षा समिति के पास भेजा गया। आखिरकार सर्टिफिकेशन मिलने में 7 महीने लग गए और फिल्म में कई कट और बदलाव करने पड़े।
खबरें और भी
फिल्म को मिला A सर्टिफिकेट
प्रोडक्शन हाउस, KVN प्रोडक्शंस ने शनिवार को कन्फर्म किया कि CBFC ने 'जना नायकन' को 'A' सर्टिफिकेट दिया है। उन्होंने घोषणा करते हुए लिखा, 'जल्द ही थिएटर में मिलते हैं दोस्तों। जो फैन्स महीनों से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे, वे बहुत उत्साहित थे। यह विजय की आखिरी फिल्म होगी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी पहली फिल्म होगी'।
-1783845966360.jpg)
'जन नायकन' के बारे में
'जन नायकन' का निर्देशन विनोद ने किया है और इसे KVN प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। इसमें विजय (Vijay), पूजा हेगड़े (Pooja Hegde), बॉबी देओल और ममिता बैजू के साथ-साथ गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और प्रियामणि भी हैं। कहा जा रहा है कि यह अनिल रविपुडी की 2023 की हिट फिल्म 'भगवंत केसरी' का अडैप्टेशन है, जिसमें बालकृष्ण और श्रीलीला मुख्य भूमिकाओं में थे और उनके साथ काजल अग्रवाल भी थीं।
उम्मीद है कि जल्द ही भारत और अन्य देशों में बुकिंग शुरू हो जाएगी। 'जन नायकन' से काफी उम्मीदें हैं, खासकर इसलिए क्योंकि विजय ने राजनीति में आने के लिए सिनेमा में अपना करियर छोड़ दिया है। यानी यह उनकी आखिरी फिल्म होगी।