Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर छाई Jana Nayagan, अजय देवगन की Dhamaal 4 ने छापे करोड़ों

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 11:06 AM (IST)

    हफ्तेभर पहले रिलीज हुई विजय की फिल्म जन नायकन वर्ल्डवाइड अच्छी कमाई कर रही हैं वहीं धमाल 4 को रिलीज हुए 22 दिन पूरे हो चुके हैं। यहां देखें दोनों फिल् ...और पढ़ें

    जन नायकन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9

    जन नायकन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9

    HighLights

    1. जन नायकन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9

    2. धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 22

    3. ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर छाई दोनों फिल्में

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त साउथ सिनेमा की जन नायकन और बॉलीवुड की धमाल 4 तहलका मचा रही हैं। ना सिर्फ घरेलू बल्कि दोनों फिल्में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर भी खूब कमाई कर रही हैं। आइए देखते हैं दोनों फिल्मों ने शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया?

    धमाल 4 (Dhamaal 4) बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 22

    अजय देवगन (Ajay Devgn) की कॉमेडी ड्रामा को बिना प्रमोशन के 10 जुलाई को रिलीज कर दिया गया। हालांकि बिना किसी शोर शराबे के भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की और आज फिल्म ने 22 दिन पूरे कर लिए हैं।

    यह भी पढ़ें- ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Jana Nayagan ने उड़ाया गर्दा, Dhamaal 4 ने भी छापे करोड़ों; शानदार है दोनों फिल्मों का कलेक्शन

    सैकनिल्क के मुताबिक 14 करोड़ रुपये के साथ खाता खोलने वाली कॉमेडी फिल्म ने 22वें दिन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 156.90 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 186.48 करोड़ रुपये हो गया है। वर्ल्डवाइड की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 22 दिनों में 216.68 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

    dhamaal 4 (2)

    किसी भी फिल्म के लिए जब वह बिना किसी प्रमोशन के रिलीज हुई है यह एक शानदार कमाई की है। इसके साथ ही 22 दिनों तक फिल्म का टिके रहना भी एक बड़ी उपलब्धि है।

    नेट इंडिया कलेक्शन- 156.90 करोड़ रुपये

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 216.68 करोड़ रुपये

    जन नायकन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9

    लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थलापति विजय (Vijay) की आखिरी फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) ने बॉक्स ऑफिस पर 9 पूरे कर लिये हैं और यह फिल्म इंडिया के साथ-साथ ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी गर्दा उड़ा रही है।

    खबरें और भी

    सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 42.70 करोड़ के जबरदस्त कलेक्शन के साथ खाता खोला था। वहीं 9वें दिन यानी शुक्रवार को इसका कलेक्शन 3.55 करोड़ रुपये रहा। इसी के साथ फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 157.10 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 183.45 करोड़ रुपये रहा।

    jana nayagan (6)

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 268.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

    नेट इंडिया कलेक्शन- 157.10 करोड़ रुपये

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 268.45 करोड़ रुपये

    धमाल 4 और जन नायकन के बारे में

    धमाल 4 बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी फ्रैंचाइजी में से एक धमाल का चौथी किस्त है जिसमें अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी जैसे कलाकारों ने काम किया है। वहीं जन नायकन को थलापति की आखिरी फिल्म कहा जा रहा है। सेंसर से सर्टिफिकेशन में देरी के कारण यह फिल्म लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुई है। विजय के साथ फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज जैसे सितारों ने काम किया है।

    यह भी पढ़ें- Spider-Man Brand New Day के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में दूसरे दिन आया उछाल, धमाल 4 और जन नायकन की हो गई छुट्टी