Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार को Jana Nayagan की हुई चांदी, विजय की फिल्म ने Box Office पर की तगड़ी कमाई

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 09:40 PM (IST)

    विजय की आखिरी फिल्म 23 जुलाई को रिलीज हुई और यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ...और पढ़ें

    जन नायकन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6

    जन नायकन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6

    HighLights

    1. जन नायकन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6

    2. मंगलवार को कितना हुआ फिल्म का कलेक्शन?

    3. 23 जुलाई को रिलीज हुई थी फिल्म 

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर और सीएम थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने लंबे वक्त के इंतजार के बाद आखिरकार 23 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी। बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर अच्छी शुरुआत लेने के बाद फिल्म ने पहले वीकेंड तक शानदार कमाई जारी रखी।

    हालांकि सोमवार को फिल्म के साथ वही हुआ जो ज्यादातर फिल्मों के साथ होता है, कलेक्शन में गिरावट हुई। वहीं अब आइए देखते हैं फिल्म ने मंगलवार को कितनी कमाई की?

    यह भी पढ़ें- आ गया रिजल्ट! मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल Jana Nayagan? हैरान करने वाला है विजय की आखिरी फिल्म का कलेक्शन

    जन नायकन कलेक्शन डे 6

    सैकनिल्क के मुताबिक, जन नायकन (Jana Nayagan) ने पहले दिन 42.70 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की, दूसरे दिन फिल्म ने 21 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 28 करोड़ रुपये और चौथे दिन यानी रविवार को 32 करोड़ रुपये की कमाई की।

    jana nayagan (6)

    सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट हुई लेकिन यह डबल डिजीट में कलेक्शन करने में कामयाब रही और इसने 10.15 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं आज मंगलवार को इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई और इसने 5.72 करोड़ रुपये कमाए (अब तक)।

    इस कलेक्शन के साथ फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 140.62 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 164.49 करोड़ रुपये हो गया है।

    जन नायकन डे 6 कलेक्शन- 5.72 करोड़ रुपये

    नेट इंडिया कलेक्शन- 140.62 करोड़ रुपये

    ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 164.49 करोड़ रुपये

    jana nayagan (4)

    लंबे वक्त के इंतजार बाद रिलीज हुई फिल्म

    ऐसा मना जा रहा है कि यह हाल ही में तमिलनाडू के सीएम बने एक्टर विजय की आखिरी फिल्म है। यह फिल्म पहले जनवरी में रिलीज के लिए शेड्यूल की गई थी लेकिन सेंसर बोर्ड की हरी झंडी ना मिलने की वजह से पोस्टपोन होती रही। वहीं अब इसने 7 महीने बाद जुलाई में थिएटर्स में एंट्री मारी है।

    खबरें और भी

    जन नायकन के बारे में

    'जन नायकन' एक पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा (Political Action Drama) फिल्म है। इसे एच. विनोथ ने डायरेक्ट किया है और KVN प्रोडक्शंस के तहत वेंकट के. नारायण ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सी. जोसेफ विजय, बॉबी देओल (Bobby deol), पूजा हेगड़े और ममिता बैजू, प्रकाश राज, अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर Jana Nayagan का कब्जा, पांचवें दिन विजय की फिल्म पर हुई धनवर्षा