Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'स्पाइडर-मैन' के सामने सीना तान खड़ा Jana Nayagan, दुनियाभर में कमाई का जादुई आंकड़ा छूने वाली है फिल्म

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 08:23 AM (IST)

    विजय थलापति की फिल्म जन नायकन कमाई के मामले में स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे की रिलीज के बाद भी हार नहीं मान रही है। ...और पढ़ें

    जन नायकन कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    जन नायकन कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. दुनियाभर में जन नायकन का शानदार प्रदर्शन

    2. स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे को दे रही है टक्कर

    3. अब तक इतनी कमाई कर चुकी है जन नायकन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में विदेश सहित भारत में जो फिल्म कमाई के मामले में गर्दा उड़ा रही है, वह मार्वल स्टूडियोज की सुपरहीरो फिल्म स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे है। लेकिन इस फिल्म को टक्कर देने का काम सिर्फ और सिर्फ साउथ सुपरस्टार विजय थलापति फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) कर रही है।

    वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में जन नायकन ने अब तक शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है और रिलीज के 10वें दिन भी ग्लोबली बंपर कारोबार किया है। आइए जानते हैं कि अब तक जन नायकन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितने करोड़ का हो गया है। 

    स्पाइडर-मैन के आगे नहीं हारी जन नायकन

    माना जा रहा था कि हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हॉलैंड स्टारर स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे (Spider-Man Brand New Day) की रिलीज के बाद भारतीय फिल्मों की कमाई पर काफी असर देखने को मिलेगा। ऐसा हुआ भी और धमाल 4 जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिछड़ गईं, लेकिन विजय थलापति की जन नायकन ने इस मामले में हार नहीं मानीं और मार्वल की सुपरहीरो फिल्म का डटकर सामना किया है। 

    jana nayagan collection day 7

    यह भी पढ़ें- Thalapathy Vijay की फिल्म जन नायकन को लेकर कर्नाटक में बवाल, कावेरी विवाद के बीच स्क्रीनिंग हुई कैंसिल

    जहां एक तरफ पूरी दुनिया के बॉक्स ऑफिस पर स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे का दबदबा देखने को मिल रहा हैं, वहीं दूसरी तरफ जन नायकन ने भी ग्लोबली बंपर कलेक्शन किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 10वें दिन विजय की इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 11 करोड़ की कमाई की है, जोकि वीकेंड में कलेक्शन का एक अच्छा आंकड़ा माना जा रहा है। 

    खबरें और भी

    jana nayagan worldwide collection day 3

    इसके साथ ही अब जन नायकन का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 285 करोड़ के पास पहुंच गया है और माना जा रहा है कि ये वीकेंड खत्म होने के साथ ही ये साउथ फिल्म आसानी से कमाई का जादुई आंकड़ा यानी 300 करोड़ का पड़ाव पार कर लेगी। हालांकि, स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे के आगे जन नायकन की राह मुश्किल लग रही है। 

    विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन

    जन नायकन की रिलीज से पहले ही अभिनेता विजय थलापति ने ये एलान कर दिया था कि ये फिल्म उनके एक्टिंग करियर की आखिरी मूवी होगी। इसके बाद वह पूरी तरह से राजनीति में एक्टिव रहेंगे। मालूम हो कि कुछ महीने पहले ही विजय ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है और प्रदेश की कमान संभाली है। 

    यह भी पढ़ें- दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर छाई Jana Nayagan, अजय देवगन की Dhamaal 4 ने छापे करोड़ों