Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Jana Nayagan का कब्जा, संडे को आया कमाई का बवंडर

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 08:43 AM (IST)

    साउथ फिल्म अभिनेता विजय थलापति की फिल्म जन नायकन कमाई के मामले में दुनियाभर में धमाल मचा रही है। ...और पढ़ें

    जन नायकन कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    जन नायकन कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. दुनियाभर में छाई जन नायकन

    2. कमाई से हर रोज मचा रही है धमाल

    3. 300 करोड़ के करीब पहुंची जन नायकन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते दिनों सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक अगर किसी भारतीय फिल्म का दबदबा देखने को मिल रहा है तो उसमें साउथ सुपरस्टार विजय थलापति स्टारर फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) का नाम शामिल है। पॉलिटिकल ड्रामा थ्रिलर इस मूवी ने अपनी शानदार कहानी से दर्शकों का दिल जीता है। 

    यही कारण है कि देश के अलावा विदेशों में भी जन नायकन धमाकेदार कमाई करती हुई नजर आ रही है। रिलीज के 11वें दिन जन नायकन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन में बंपर उछाल दर्ज किया गया है। आइए जानते हैं कि फिल्म का अब तक कारोबार कितना हुआ है-

    जन नायकन की 11वें दिन की कमाई 

    अक्सर देखा जाता है कि वीकेंड पर फिल्मों की कमाई में मोटा इजाफा होता है। जन नायकन के मामले में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला है। रविवार की छुट्टी का विजय की जन नायकन को पूरा फायदा मिला है और मूवी ने अच्छा कारोबार करके दिखाया है। गौर किया जाए जन नायकन के रिलीज के 11वें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ तो वह 12 करोड़ से अधिक रहा है। 

    यह भी पढ़ें- 'स्पाइडर-मैन' के सामने सीना तान खड़ा Jana Nayagan, दुनियाभर में कमाई का जादुई आंकड़ा छूने वाली है फिल्म

    jana nayagan worldwide collection day 10

    इसके साथ ही अब जन नायकन का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 295 करोड़ के पार पहुंच गया है और जल्द ही ये फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार करती हुई नजर आएगी। अगर ऐसा होता है तो जन नायकन विजय थलापति की एक्टिंग करियर की तीसरी ऐसी फिल्म बन जाएगी, जो दुनियाभर में 300 करोड़ का कारोबार करेगी। 

    खबरें और भी

    jana nayagan worldwide collection day 6 (1)

    इससे पहले विजय की लियो और गॉट ने ये कारनामा किया है। जिन्होंने क्रमश: 620 करोड़ और 458 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। अब देखना ये होगा कि कितनी जल्दी ये साउथ फिल्म ये कारनामा करती है। 

    वीकेंड में जन नायकन का दबदबा

    पिछले तीन दिनों में जन नायकन ने कमाई के मामले में जमकर गर्दा उड़ाया है। गौर किया जाए दूसरे वीकेंड में शुक्रवार से लेकर रविवार तक जन नायकन की वर्ल्डवाइड कमाई की तरफ तो आंकड़ा 25 करोड़ से अधिक रहा है। स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे जैसी बड़ी फिल्म की रिलीज के बाद भी अगर जन नायकन इतना कारोबार कर पाई है, तो ये वाकई काबिल-ए-तारीफ है।

    यह भी पढ़ें- दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर छाई Jana Nayagan, अजय देवगन की Dhamaal 4 ने छापे करोड़ों