वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की 'मालिक' बनी Jana Nayagan, मंगलवार को फूटा बंपर कलेक्शन का 'बम'
साउथ सिनेमा के अभिनेता विजय थलापति की फिल्म जन नायकन कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन कर रही है। ...और पढ़ें
-1785292956037_m.webp)
जन नायकन वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
बंपर कमाई कर रही है जन नायकन
वर्ल्डवाइड जन नायकन ने मचाई धूम
विजय थलापति ने कर दिया कमाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय जोसेफ का नाम अपनी लेटेस्ट फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। काफी लंबे समय के बाद विजय थलापति की जन नायकन को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है और फिलहाल ये मूवी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है।
कमाई के मामले में जन नायकन देश और विदेश के बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाए हुए है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रिलीज के छठे दिन जन नायकन ने ग्लोबली कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है।
जन नायकन की छठे दिन की वर्ल्डवाइड कमाई
जिस बात की उम्मीद ट्रेड एनालिस्ट लगाए बैठे थे कि रिलीज के साथ ही जन नायकन सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक अपनी धमा जमाएगी। फिलहाल ऐसा ही होता हुआ नजर भी रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा इंटरनेशनल मार्केट में भी विजय की जन नायकन धूम मचा रही है और बंपर कमाई करती दिख रही है।

यह भी पढ़ें- दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर Jana Nayagan का कब्जा, पांचवें दिन विजय की फिल्म पर हुई धनवर्षा
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को जन नायकन के ग्लोबल कलेक्शन में काफी उछाल देखने को मिला है, जो सोमवार की तुलना में अधिक रहा है। रिलीज के छठे दिन विजय थलापति की जन नायकन ने पूरी दुनिया में करीब 20 करोड़ के आस-पास कारोबार किया है और अब फिल्म की वर्ल्डवाइड कुल कमाई 250 करोड़ के पास पहुंच गई है।

इस आधार पर रिलीज का पहला सप्ताह पूरा होने से पहले ही फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ बिजनेस कर हर किसी को प्रभावित किया है। बता दें कि फिल्म जन नायकन में विजय के अलावा अभिनेत्री पूजा हेगड़े, मामिता बैजू और बॉबी देओल जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाओं को अदा किया है।
खबरें और भी
300 करोड़ पर जन नायकन की नजर
जिस रफ्तार के साथ फिलहाल जन नायकन दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर कमाई करती हुई नजर आ रही है। उसको मद्देनजर रखते हुए ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि विजय थलापति की ये मूवी रिलीज के पहले ही वीक में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती हैं। हालांकि, इसमें अब थोड़ा ही समय बाकी है और मूवी को अभी भी 50 करोड़ से ज्यादा की जरूरत है। इस आधार पर जन नायकन के लिए चुनौती काफी बड़ी है।