ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Jana Nayagan की हुकूमत, वीक डे में नहीं रुक रही कमाई
जन नायकन फिल्म इस वक्त कमाई के मामले में दुनियाभर में कमाई के मामले में छाई हुई है। ...और पढ़ें

जन नायकन वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
शानदार कमाई कर रही है जन नायकन
वर्ल्डवाइड जन नायकन ने किया कमाल
विजय थलापति की फिल्म है जन नायकन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जन नायकन इस वक्त एकमात्र ऐसी फिल्म है, जो देश और विदेश में कमाई के मामले में उम्दा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। अपनी शानदार कहानी के दम पर साउथ सुपरस्टार विजय जोसेफ (Vijay) की पॉलिटिकल थ्रिलर ने सभी का दिल जीत लिया है। जिसकी वजह से इस मूवी की चर्चा काफी हो रही है।
इस बीच एक बार फिर से वीक डे में वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में जन नायकन (Jana Nayagan) ने अपनी छाप छोड़ी है और बेहतरीन कारोबार करके दिखाया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि जन नायकन ने रिलीज के 7वें दिन ग्लोबली कितना कलेक्शन कर लिया है।
जन नायकन ने दुनियाभर में जमाई धाक
विजय थलापति की लेटेस्ट फिल्म जन नायकन को लेकर पहले ये अनुमान लग गया था कि कमाई के मामले में ये मूवी पूरी दुनिया में अपनी हुकूमत जमाते हुए नजर आएगी। मौजूदा समय में ऐसा होता हुआ भी साफ नजर आ रहा है। अब तक जन नायकन ने कमाई के मामले में धुआंधार तरीके से नोट छापे हैं और वाहवाही बटोरी है।
यह भी पढ़ें- मंगलवार को Jana Nayagan की हुई चांदी, विजय की फिल्म ने Box Office पर की तगड़ी कमाई

फिल्म के शानदार कारोबार का अंदाजा आप इसके सातवें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को देखकर आसानी से लगा सकते हैं।सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार जहां एक तरफ वर्किंग डे में फिल्में पैसा कमाने के लिए तरसती हैं, वहीं दूसरी तरफ जन नायकन ने बुधवार को ग्लोबली 10 करोड़ का कारोबार कर लिया है, जो काबिल-ए-तारीफ माना जा रहा है। इसके साथ ही अब जन नायकन का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 255 करोड़ से अधिक हो गया है।
खबरें और भी
-1785379939670.jpg)
अगर कोई फिल्म रिलीज के पहले वीक में ही इतनी कमाई कर लेती है, तो उसकी सफलता के चांस अधिक बढ़ जाते हैं। फिलहाल जन नायकन उसी राह पर चलती हुई नजर आ रही है।
विजय की आखिरी फिल्म
मालूम हो कि जन नायकन अभिनेता विजय थलापति के करियर की आखिरी फिल्म है। दरअसल वह पूरे तौर से राजनीति में सक्रिय हैं और फिलहाल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं। जन नायकन की रिलीज से पहले ही उन्होंने ये एलान कर दिया था कि इस मूवी के बाद वह सिनेमा जगत से संन्यास ले लेंगे।