Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kesari Chapter 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर खत्म हुआ ‘केसरी 2’ का खेल! सेंचुरी मारने से चूक गए अक्षय कुमार

    Updated: Fri, 16 May 2025 09:49 PM (IST)

    अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 की कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित है। इसमें अक्षय ने वकील सी शंकरन नायर की भूमिका निभाई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का खेल खत्म हो चुका है। 100 करोड़ क्लब में फिल्म जगह बनाने में असफल साबित हुई। आइए जानते हैं कि मूवी ने कुल कितने करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया है।

    Hero Image
    केसरी चैप्टर 2 फिल्म ने किया टोटल इतना कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर अक्षय कुमार को लंबे समय के बाद बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफलता मिली है। स्काई फोर्स के बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद केसरी चैप्टर 2 ने 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी। करण सिंह त्यागी की निर्देशित फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित है। इसमें अक्की ने सी शंकरन नायर की भूमिका अदा की। आर माधवन और अनन्या पांडे भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आए। ओवरऑल फिल्म को सकारात्मक रिव्यू मिले, जिसका फायदा टिकट खिड़की पर भी देखने को मिला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जाट फिल्म से शुरुआती दिनों में करण जौहर की प्रोड्यूस की केसरी 2 को टक्कर मिली, लेकिन सनी देओल की फिल्म के कमजोर पड़ने के बाद अक्षय कुमार की फिल्म ने कमाई के मोर्चे पर ऊंची उड़ान ली। सिनेमा लवर्स को फिल्म की कहानी ने काफी हद तक इंप्रेस किया। अंतिम दिनों में भी मूवी को दर्शकों की कमी का सामना नहीं करना पड़ा। हालांकि, 27 दिनों तक इसने अच्छा प्रदर्शन किया और इसके बाद 28वें दिन कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। फिर कमाई पर ब्रेक लग गया।

    केसरी चैप्टर 2 का लाइफटाइम कलेक्शन

    सैकनिल्क ने केसरी चैप्टर 2 की कमाई का लाइफटाइम कलेक्शन शेयर कर दिया है। 28वें दिन फिल्म ने 45 लाख का कलेक्शन किया। इसके साथ ही, फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर सफर खत्म हो गया।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Kesari Chapter 2 Day 28 Collection: ‘केसरी 2’ की उल्टी गिनती शुरू! 28वें दिन ऐसा रहा अक्षय की फिल्म का हाल

    केसरी चैप्टर 2 ने भारत में नेट 89 करोड़ का टोटल कलेक्शन किया। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई का आंकड़ा 138.25 करोड़ के पास पहुंच गया। फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 105.75 करोड़ रहा है।

    Photo Credit- Instagram

    सेंचुरी से कितने करोड़ से चूक गए अक्षय कुमार

    अक्षय कुमार नेट कलेक्शन के मामले में भारत के अंदर केसरी चैप्टर 2 के जरिए सेंचुरी लगाने में सफल नहीं हो पाए। फिल्म 11 लाख रुपये से पीछे रह गई। अगर इसे एक सप्ताह का समय और मिलता, तो शायद यह 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाती। अजय देवगन की रेड 2 के रिलीज होने के बाद भी लगातार केसरी 2 की कमाई में गिरावट देखने को मिली। माना जा सकता है कि आखिरी दिनों के दौरान अक्षय कुमार की फिल्म के लिए अजय देवगन स्टारर रेड 2 काल बनकर बॉक्स ऑफिस पर सामने आई।

    ये भी पढ़ें- Kesari Chapter 2 बॉक्स ऑफिस पर तख्तापलट करने को तैयार Akshay Kumar, इस भाषा में भी होगी रिलीज