Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Main Vaapas Aunga Collection: शनिवार को दिलजीत की फिल्म ने पलट दी बाजी, Box Office पर मारी 130% की लंबी छलांग

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 09:17 AM (IST)

    इम्तियाज अली की रोमांटिक ड्रामा Main Vaapas Aaunga ने 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी। क्रिटीक्स और दर्शकों ने इसे खूब सराहा है, यहां देखें फिल्म का ...और पढ़ें

    'मैं वापस आऊंगा' ने शनिवार को किया जबरदस्त कलेक्शन

    'मैं वापस आऊंगा' ने शनिवार को किया जबरदस्त कलेक्शन

    HighLights

    1. 'मैं वापस आऊंगा' ने शनिवार को किया जबरदस्त कलेक्शन

    2. बॉक्स ऑफिस पर दिलजीत की फिल्म की चांदी

    3. 12 जून को सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना जैसे सितारों से सजी रोमांटिक ड्रामा 'मैं वापस आऊंगा' ने 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी। दर्शकों और क्रिटीक्स ने फिल्म को अच्छे रिव्यू दिए हैं लेकिन फिर भी बॉक्स ऑफिस पर अब तक फिल्म उम्मीद से कम कमाई कर रही थी। लेकिन शनिवार को इसने पासा पलट दिया है।

    मैं वापस आऊंगा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9

    सैकनिल्क के मुताबिक, 1.15 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली रोमांटिक ड्रामा (Romantic Drama) ने 1-2 करोड़ के आसपास ही 8 दिन तक कमाई की। लेकिन शनिवार को फिल्म के लिए ज्यादा फुटफॉल दर्ज किए गए और इसीलिए इसने अपने दूसरे वीकेंड और 9वें दिन जबरदस्त बढ़त दिखाते हुए शनिवार को 4.35 करोड़ रुपये की कमाई की। ये अब तक के लिए फिल्म का सबसे बड़ा कलेक्शन है।

    यह भी पढ़ें- दूसरे दिन Samantha की एक्शन थ्रिलर ने Cocktail 2 को दी कड़ी टक्कर, बॉक्स ऑफिस पर 'मां इंति बंगारम' का कहर

    इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 18.50 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 22.10 करोड़ रुपये हो गए हैं। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 32.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। जिसमें टोटल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 10.75 करोड़ रुपये है।

    diljit (10)

    मैं वापस आऊंगा डे 9 कलेक्शन- 4.35 करोड़ रुपये

    नेट इंडिया कलेक्शन- 18.50 करोड़ रुपये

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 32.85 करोड़ रुपये

    'मैं वापस आऊंगा' के बारे में

    मैं वापस आऊंगा (Main Vaapas Aaunga), इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित 2026 की भारतीय हिंदी भाषा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शारवरी के अलावा बनिता संधू, रजत कपूर, संजय सूरी, अंजना सुखानी और दानिश पंडोर सहायक भूमिकाओं में हैं।

    खबरें और भी

    diljit (11)

    क्या है फिल्म की कहानी?

    रोमांटिक ड्रामा में नसीरुद्दीन शाह ने ईशर सिंह ग्रेवाल का किरदार निभाया है, जो अपनी मौत के समय बंटवारे के दौरान और उससे पहले की घटनाओं को याद कर रहे हैं। शाह के युवा रूप का किरदार वेदांग रैना (Vedang Raina) ने निभाया है। ईशर के पोते निर्वैर को अपने दादाजी की बातों का मतलब समझने की कोशिश करते हुए भारत के बंटवारे के बारे में पता चलता है। आखिर में, उसे पता चलता है कि ईशर अफसाना/जिया नाम की लड़की से प्यार करते थे।

    यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Worlwide Collection: वीकेंड पर 'कॉकटेल 2' का Box Office पर राज, दुनियाभर में की बंपर कमाई