Peddi Box Office Day 13: राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा की हुई चांदी, दूसरे मंगलवार को कर डाली छप्पर फाड़ कमाई
Peddi Collecion Day 13: राम चरण की लेटेस्ट फिल्म पेड्डी कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। ...और पढ़ें

पेड्डी कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
बॉक्स ऑफिस पर पेड्डी का कब्जा
13वें दिन पेड्डी ने की अच्छी कमाई
कमाल कर रही है साउथ फिल्म पेड्डी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण मौजूदा समय में अपनी लेटेस्ट फिल्म पेड्डी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। स्पोर्ट्स ड्रामा पेड्डी ने अपनी शानदार कहानी से हर किसी की दिल जीत लिया है। जिसकी वजह से ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई करती हुई नजर आ रही है।
जल्द ही पेड्डी की रिलीज को दो सप्ताह का समय पूरा हो जाएगा और ये मूवी कलेक्शन के मामले में अपनी छाप छोड़ने में पीछे नहीं हट रही है। जिसका अंदाजा आप पेड्डी की रिलीज के 13वें दिन की कमाई के जरिए आसानी से लगा सकते हैं।
पेड्डी ने 13वें दिन की इतनी कमाई
4 जून को पेड्डी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। निर्देशक बुची बाबू सना के डायरेक्शन में बनने वाली इस मूवी से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं और अपनी दमदार कहानी से ये मूवी सिनेप्रेमियों की उम्मीदों पर खरी भी उतरी है। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से राम चरण की पेड्डी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिला है, जो इसकी कमाई का बड़ा कारण बना है।
यह भी पढ़ें- Peddi Box Office: नोट छापने की मशीन बनी 'पेद्दी', सोमवार को फिल्म पर हुई धनवर्षा; चौंकाने वाली है कमाई

गौर किया जाए पेड्डी के 13वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो वह करीब 4.50 करोड़ रहा है। दूसरे मंगलवार की कमाई को मिला दिया जाए तो अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म का टोटल कलेक्शन 225 करोड़ के पार हो गया है। इस तरह से राम चरण की इस मूवी ने कमर्शियल तौर पर बंपर सक्सेस हासिल कर ली है।
खबरें और भी

पेड्डी ने बॉक्स ऑफिस पर अपने धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों को भी मात दी, जिनमें वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है और बॉबी देओल की बंदर का नाम शामिल है। बॉक्स ऑफिस क्लैश में पेड्डा इन दोनों हिंदी मूवीज से आगे अव्वल निकली है।
वर्ल्डवाइड भी छाई पेड्डी
फिल्म पेड्डी ने सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में अपनी हुकूमत जमाई है। आपको बता दें कि अब तक दुनियाभर में ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 412 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है और जल्द ही राम चरण की ये फिल्म 450 करोड़ का आंकड़ा भी पार करती हुई नजर आएगी।