Peddi Box Office: राम चरण की स्पोर्ट्रस ड्रामा ने नहीं मानी हार, Cocktail 2 के सामने से उड़ाई मोटी रकम
साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म पेड्डी ने कॉकटेल 2 की रिलीज के बाद भी अच्छा कारोबार किया है। ...और पढ़ें
-1782020431475_m.webp)
पेड्डी वर्सेज कॉकटेल 2 (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
बॉक्स ऑफिस पर छाई पेड्डी
कमाई में शानदार प्रदर्शन जारी
कॉकटेल 2 के बाद भी नहीं थमी रफ्तार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक लेटेस्ट रिलीज फिल्म कॉकटेल 2 (Cocktail 2) ने धांसू एंट्री मारी है और अच्छा कारोबार कर रही है। लेकिन इस फिल्म के सामने पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से पहले रिलीज होने वाली साउथ सिनेमा की स्पोर्ट्स ड्रामा पेड्डी (Peddi) भी अपना दबदबा बनाए हुए है।
राम चरण की पेड्डी ने कॉकेटल 2 के सामने बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन करके दिखाया है। जिसका अंदाजा आप फिल्म की 17वें दिन की कमाई से लगा सकते हैं।
पेड्डी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे-17
आज के 17 दिन पहले राम चरण की पेड्डी को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज किया गया था। ओपनिंग डे पर 50 करोड़ से ज्यादा का बंपर कलेक्शन करके पेड्डी ने ये साबित कर दिया था कि ये फिल्म आने वाले दिनों में रिकॉर्डतोड़ कमाई करती हुई नजर आएगी और मूवी ने कुछ ऐसा ही कमाल किया भी है।
यह भी पढ़ें- Peddi Worldwide Collection: गुरुवार को बदला 'पेद्दी' की कमाई का गणित, ग्लोबल Box Office पर हुई इतनी कमाई

गौर किया जाए पेड्डी के रिलीज के 17वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो राम चरण स्टारर इस फिल्म ने बीते शनिवार को 2 करोड़ का कारोबार किया है, जो लेटेस्ट फिल्मों की रिलीज के बावजूद कमाई का एक अच्छा और प्रभावशाली आंकड़ा माना जा रहा है।

इसके साथ ही अब पेड्डी का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन 232 करोड़ के पार पहुंच गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही ये फिल्म 250 करोड़ का आंकड़ा भी छू लेगी। इस मूवी में राम चरण के अलावा जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू, शिवाराजकुमार, दिव्येंदु शर्मा, बोमन ईरानी और उपेंद्र लिमये जैसे कई कलाकार मुख्य कलाकार मौजूद हैं।
खबरें और भी
वर्ल्डवाइड भी छाई पेड्डी
सिर्फ डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी पेड्डी ने अपने धमाकेदार कलेक्शन की छाप छोड़ी है। अब तक राम चरण की ये फिल्म दुनियाभर में 438 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है और कुछ समय बाद ही ये मूवी 500 करोड़ के क्लब में एंट्री लेते हुए नजर आएगी। कुल मिलाकर कहा जाए पेड्डी ने कमर्शियल तौर पर अधिक सफलता हासिल कर ली है और मूवी सुपरहिट होने की कगार पर है।