Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Peddi Worldwide Collection- 14 दिन में 'पेद्दी' ने बनाया एक और बड़ा रिकॉर्ड, दुनियाभर मे हुई कमाई से किया हैरान

    Updated: Thu, 18 Jun 2026 08:46 AM (IST)

    राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। महज 14 दिनों के अंदर इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर एक और नया रि ...और पढ़ें

    पेद्दी वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 14 / फोटो- Instagram

    पेद्दी वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 14 / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. 14 दिन में दुनियाभर में पेद्दी ने बनाया एक और रिकॉर्ड

    2. वर्ल्डवाइड नहीं थम रहा है 'पेद्दी' का प्रकोप

    3. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक हुई इतनी कमाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राम चरण (Ram Charan) की तेलुगु ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए बुधवार को पूरे 14 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी भी मूवी की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बेहतरीन कमाई कर रही है।

    12 दिनों के अंदर 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली मूवी का अब 14वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है, जो बहुत ही इम्प्रेसिव है। राम चरण की 'पेद्दी' ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर एक और नया रिकॉर्ड बना लिया है।

    नए क्लब में शामिल हुई राम चरण की 'पेद्दी'

    पहले दिन ही दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके पेद्दी राम चरण के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली तीसरी फिल्म बनी थी। स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म की यह पकड 65 करोड़ की कमाई के साथ 5 दिनों तक बनी रही और मूवी का कलेक्शन 165 करोड़ तक पहुंच गया। इसके बाद भी 'पेद्दी' का प्रकोप बॉक्स ऑफिस पर कम नहीं हुआ। 13वें दिन सिंगल डे पर दुनियाभर में मूवी ने तकरीबन 15 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया था।

    अब मेकर्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर 'पेद्दी' के 14वें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े शेयर कर दिए हैं। स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 14 दिनों के अंदर 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है।

    यह भी पढ़ें- Peddi Box Office Day 13: राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा की हुई चांदी, दूसरे मंगलवार को कर डाली छप्पर फाड़ कमाई

    peddi collection

    ओवरसीज मार्केट में पेद्दी ने 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

    राम चरण और जाह्नवी कपूर की पेद्दी ने वर्ल्डवाइड सिंगल डे पर तकरीबन 10 करोड़ के आसपास की कमाई की है। इस फिल्म के ओवरसीज मार्केट में कमाई की बात करें तो यह फिल्म अभी तक 52.45 करोड़ तक कमा चुकी है।

    खबरें और भी

    peddi 1

    घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 14 दिनों में कुल नेट कलेक्शन 226 करोड़ तक का हुआ है। मूवी ने तेलुगु भाषा में 200 करोड़ कमाए, लेकिन हिंदी ऑडियंस के बीच मूवी अपना जलवा दिखाने में कामयाब नहीं हो पाई और इसके खाते में बस 21.57 करोड़ के आसपास आए। अब इस मूवी के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 

    यह भी पढ़ें- Peddi Worldwide Collection: दुनियाभर के Box Office पर राज कर रही 'पेद्दी', Ram Charan की फिल्म ने छापे करोड़ों