500 करोड़ की तरफ बढ़ा Peddi, राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा ने दुनियाभर में कमाई से किया राज
Peddi Worldwide Collection: फिल्म पेद्दी ने सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में अपनी हुकूमत जमाई है। ...और पढ़ें
-1782128018900_m.webp)
पेद्दी कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
वर्ल्डवाइड कमाई में अव्वल निकली पेद्दी
राम चरण की साउथ फिल्म ने किया कमाल
दुनियाभर में अब तक किया इतना बिजनेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता राम चरण का नाम फिल्म पेद्दी की कमर्शियल सफलता को लेकर चर्चा में बना हुआ है। घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा विदेशों में भी राम की पेद्दी कमाई के मामले में धमाकेदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है।
यही कारण है कि अब पेद्दी वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 500 करोड़ का जादुई आंकड़े छूने की तैयारी में निकल पड़ी है। आइए जानते हैं कि अब तक ये स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी इंटनेशनल मार्केट में कितना बिजनेस कर चुकी है।
वर्ल्डवाइड पेद्दी ने किया कमाल
राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर पेद्दी को बीते 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। तब से लेकर अब तक ये फिल्म बंपर कमाई की लय को बरकरार रखी हुई है और हर रोज मोटा पैसा छाप रही है। सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजार में भी इस फिल्म कामयाबी का परचम लहराया है।
यह भी पढ़ें- Peddi Worldwide Collection: गुरुवार को बदला 'पेद्दी' की कमाई का गणित, ग्लोबल Box Office पर हुई इतनी कमाई

अब तक पेद्दी की रिलीज को 18 दिनों का समय बीता है और गौर किया जाए इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन के टोटल आंकड़े की तरफ तो एशियन बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट के अनुसार वह 443 करोड़ हो गया है, जोकि एक प्रभावशाली कमाई का आंकड़ा माना जा रहा है।
खबरें और भी

जल्द ही पेद्दी 450 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी और इसकी पूरी कोशिश रहेगी कि मूवी का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन कैसे भी 500 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ले। हालांकि, ये इतना आसान होने वाला नहीं है। अगर ऐसा होता है तो आर आर आर के बाद पेद्दी दूसरी ऐसी फिल्म होगी, जो ग्लोबली 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई करेगी।
मालूम हो कि निर्देशक एस एस राजामौली के डायरेक्शन में बनने वाली आर आर आर ने दुनियाभर में 1200 करोड़ से ज्यादा बिजनेस किया था।
इन मूवीज पर भारी पड़ी पेद्दी
मौजूदा समय में शाहिद कपूर स्टारर कॉकेटल 2 और समांथा रुथ प्रभु की 'मां इंति बंगारम' जैसी कई लेटेस्ट फिल्में कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। इसके बावजूद पेड्डी ने अपना दबदबा बनाए रखा है। इससे पहले राम चरण की पेद्दी ने कमाई के मामले में है जवानी तो इश्क होना है, बंदर, भारत भाग्य विधाता और मैं वापस आऊंगा जैसी मूवीज को पछाड़ा है।