Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Peddi Worldwide Collection: गुरुवार को बदला 'पेद्दी' की कमाई का गणित, ग्लोबल Box Office पर हुई इतनी कमाई

    Updated: Fri, 19 Jun 2026 08:36 AM (IST)

    15 दिनों तक Box Office पर अपना शानदार सफर तय करने वाली 'पेद्दी' की कमाई का गणित गुरुवार को बदल गया। ...और पढ़ें

    'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15

    'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15

    HighLights

    1. 'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15

    2. गुरुवार को पेद्दी ने कितना किया कलेक्शन?

    3. दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर छाई स्पोर्ट्स ड्रामा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राम चरण स्टारर स्पोर्ट्स ड्रामा 'पेद्दी' ने 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और शानदार ओपनिंग के बाद लगभग 1 हफ्ते तक जबरदस्त कमाई की। घरेलू के साथ-साथ फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई। आइए जानते हैं 15 वें दिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा?

    पेद्दी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15

    पेड प्रीव्यू को मिलाकर लगातार 5 दिनों तक डबल डिजीट में कमाई करने वाली 'पेद्दी' ने पेड प्रीव्यू में 18.50 करोड़ रुपये की कमाई की और पहले दिन 51 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की। इसके बाद पेद्दी ने 5 दिनों तक डबल डिजीट में कमाई की।

    यह भी पढ़ें- Peddi Worldwide Collection- 14 दिन में 'पेद्दी' ने बनाया एक और बड़ा रिकॉर्ड, दुनियाभर मे हुई कमाई से किया हैरान

    15 वें दिन की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक 2 करोड़ रुपये की कमाई की है जो अब तक सबसे कम है। इसके साथ ही फिल्म ने 228 करोड़ रुपये का नेट इंडिया कलेक्शन कर लिया है और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 270 करोड़ रुपये हो चुका है।

    Peddi (3)

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो स्पोर्ट्स ड्रामा (Sports Drama) ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ पार कर लिया है। वहीं ओवरसीज कमाई 52.60 करोड़ रुपये हो चुकी है।

    पेद्दी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15- 2 करोड़ रुपये

    पेद्दी नेट इंडिया कलेक्शन- 228 करोड़ रुपये

    पेद्दी वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 400 करोड़ से ज्यादा

    ram charan (3)

    'पेद्दी' के बारे में

    पेड्डी (Peddi) एक 2026 भारतीय तेलुगु भाषा की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है। जिसे बुची बाबू सना ने लिखा और निर्देशित किया है। वृद्धि सिनेमाज के तहत वेंकट सतीश किलारू द्वारा निर्मित और आईवीवाई एंटरटेनमेंट के तहत ईशान सक्सेना द्वारा सह-निर्मित और माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा प्रस्तुत, इसमें जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी के साथ राम चरण मुख्य भूमिका में हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- राम चरण स्टारर 'Peddi' के मेकर्स ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, फिल्म में जोड़ गए 5 मिनट 56 सेकंड के नए सीन्स