Raja Shivaji Box Office: रितेश की राजा शिवाजी ने किया Drishyam 3 का मुकाबला, 21वें दिन धड़ल्ले से छापे नोट
अभिनेता रितेश देशमुख की राजा शिवाजी इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम हुए और बंपर कमाई कर रही है। ...और पढ़ें

राजा शिवाजी कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
बॉक्स ऑफिस राजा शिवाजी का दबदबा
रितेश देशमुख की मराठी फिल्म ने किया कमाल
100 करोड़ के आंकड़े के करीब राजा शिवाजी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमाघरों में रितेश देशमुख स्टारर फिल्म राजा शिवाजी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती हुई नजर आ रही है। रिलीज की तीसरा सप्ताह पूरा करने के बाद भी इस मराठी मूवी की कमाई में भी किसी भी तरह की कटौती नजर नहीं आ रही है। साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की लेटेस्ट रिलीज दृश्यम 3 की रिलीज के बाद भी रितेश की ड्रामा पीरियड फिल्म ने हार नहीं मानी हैं।
इसका अंदाजा आप राजा शिवाजी के रिलीज के 21वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखकर आसानी से लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि राजा शिवाजी ने गुरुवार को कितने करोड़ की कमाई कर ली है।
राजा शिवाजी की शानदार कमाई
मराठी सिनेमा के लिए नया इतिहास रचते हुए रितेश देशमुख की राजा शिवाजी ने कमाल कर दिखाया है। 1 मई 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली ये महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी की बायोपिक के तौर पर इस फिल्म ने सही मायनों में फैंस का दिल जीता है।
यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Box Office Report: 100 करोड़ के करीब पहुंची राजा शिवाजी, 20वें दिन हुई नोटों की बारिश

क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से इस मराठी मूवी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, जिसकी वजह से राजा शिवाजी के बंपर कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 21वें दिन रितेश देशमुख की राजा शिवाजी ने करीब 1 करोड़ की कमाई की है,जो रिलीज के तीन सप्ताह बीतने के बाद काफी असरदार आंकड़ा माना जा रहा है।

इसके साथ ही अब राजा शिवाजी का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 94 करोड़ के पार पहुंच गई है और जल्द ही ये मूवी 100 करोड़ के क्लब में भी एंट्री ले लेगी। मालूम हो कि राजा शिवाजी में रितेश देशमुख ने सिर्फ लीड एक्टर को रोल प्ले नहीं किया है, बल्कि वह इस मूवी के निर्देशक भी हैं। सही मायनों में उन्होंने राजा शिवाजी को बनाने के लिए अपना सौ प्रतिशत दिया है।
खबरें और भी
मराठी सिनेमा की दूसरी सफल फिल्म
इसके साथ ही रितेश देशमुख की राजा शिवाजी मराठी सिनेमा के इतिहास की दूसरी ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई की और जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार करेगी। इससे पहले मराठी फिल्म सैरात 110 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। उम्मीद है कि लाइफटाइम कलेक्शन के मामले में राजा शिवाजी सैरात को पीछे छोड़ती हुई नजर आ सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।