Son of Sardaar 2 Collection Day 12: ‘सरदार जी’ का मंगल क्या हुआ शुभ? अजय देवगन की फिल्म के हिस्से आई इतनी कमाई
अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 (Son of Sardaar 2) बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले सप्ताह में 33 करोड़ की कमाई की। रक्षाबंधन पर मूवी की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला। आइए जानते हैं कि मंगलवार यानी 12वें दिन मूवी ने कितनी कमाई की।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन अपनी बेहतरीन फ्रेंचाइजी मूवीज को लेकर चर्चा में रहते हैं। रोहित शेट्टी के साथ उनकी कॉप यूनिवर्स फिल्म सिंघम को भी खूब पसंद किया गया है। यह साल भी एक्टर के लिए लकी साबित हुआ है। रेड 2 की सफलता के बाद उनकी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 को भी दर्शकों का प्यरा मिल रहा है। आइए जानते हैं कि रक्षाबंधन पर चार फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ने के बाद अब फिल्म कैसा प्रदर्शन कर रही है।
सन ऑफ सरदार का नाम अजय देवगन की चर्चित फिल्मों की लिस्ट में शामिल किया जाता है। लंबे समय बाद इस मूवी का सीक्वल रिलीज हुआ है। 1 अगस्त को फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी और इसके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी की धड़क 2 ने भी बॉक्स ऑफिस पर उतारा गया था। इतना जरूर कहा जा सकता है कि अजय देवगन की फिल्म ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर रही है, लेकिन शुरुआती दिनों में इसे सैयारा से टक्कर जरूर मिली।
सन ऑफ सरदार 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
विजय कुमार अरोड़ा की निर्देशित सन ऑफ सरदार 2 को 7.25 करोड़ की ओपनिंग मिली। इसके बाद मूवी के कलेक्शन में लगातार दो दिन तक एक-एक करोड़ का इजाफा देखने को मिला। पहले सप्ताह में फिल्म ने 33 करोड़ की कमाई पूरी कर ली। वीक 2 में प्रवेश करने के बाद इसकी रफ्तार थोड़ी कम जरूर हुई।
यह भी पढ़ें- Son of Sardaar 2 Collection: रक्षाबंधन पर चमके 'सरदार जी', इन फिल्मों को पीछे छोड़कर बदल दिया कमाई का समीकरण
वीकेंड पर फिल्म की कमाई में सुधार जरूर देखने को मिला। शनिवार को फिल्म ने 4 करोड़ की कमाई की और इसके बाद रविवार को नेट कलेक्शन 3.75 करोड़ रहा था। हालांकि, मंडे टेस्ट में फिल्म को थोड़ा नुकसान जरूर झेलना पड़ा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को खबर लिखे जाने तक सन ऑफ सरदार 2 ने 55 लाख का कलेक्शन कर लिया है। संभावना है कि इसकी कमाई के आंकड़े में सुबह तक बढ़ोतरी हो सकती है।
50 करोड़ से कितनी दूर है अजय देवगन की फिल्म
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की हालिया रिलीज मूवी धीमी रफ्तार से ही सही 50 करोड़ के करीब पहुंचती नजर आ रही है। 12 दिनों के अंदर मूवी ने भारत में 43.42 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। संभावना है कि आगामी कुछ दिनों में इसकी कमाई का आंकड़ा 50 करोड़ के पार हो जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।