Spider-Man Brand New Day के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में दूसरे दिन आया उछाल, धमाल 4 और जन नायकन की हो गई छुट्टी
टॉम हॉलैंड और जेंडया की 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने पहले दिन ही 'एवेंजर्स: एंडगेम' का रिकॉर्ड तोड़कर कमाल कर दिया। वहीं वीकेंड पर ये कमाई और भी ऊ ...और पढ़ें
-1785508858644_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टॉम हॉलैंड (Tom Holland) और जेंडया स्टारर 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' (Spider-man: Brand New Day) इस साल की मच अवेटेड हॉलीवुड फिल्मों में से थी। न सिर्फ इंटरनेशनल ऑडियंस, बल्कि भारतीय दर्शक भी इस फिल्म को देखने के लिए बहुत उत्साहित थे। उस का प्रमाण है कि मूवी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग की।
कितना रहा दूसरे दिन का कलेक्शन
फिल्म ने पहले दिन 60.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया और अब सबकी नजरें फिल्म की दूसरे दिन की कमाई पर टिकी हुई हैं। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की बॉक्स ऑफिस कमाई में दूसरे दिन गिरावट आ सकती है। दूसरे दिन फिल्म ने अभी तक 31.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
-1785509535356.jpg)
सबसे ज्यादा कमाई अंग्रेजी भाषा में हुई जिसमें फिल्म ने 18.07 करोड़, हिंदी में इसने 11.40 करोड़, तमिल में 1.25 करोड़ और तेलुगु में इसने 1.15 करोड़ रुपये कलेक्शन किया। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन अभी तक 92.47 करोड़ रुपये हो गया है। रात के शो में दर्शकों की संख्या बेहतर रहती है, तो कमाई इससे ज्यादा भी हो सकती है।
तोड़ दिया एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड
'एवेंजर्स: एंडगेम' ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन 53.10 करोड़ रुपये कमाए थे। अब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, क्योंकि इसने अपनी ओपनिंग डे पर 60.60 करोड़ रुपये की कमाई की है।
खबरें और भी

2019 में रिलीज हुई यह फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली MCU फिल्म है। इसने नेट 373.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने पहले ही 'एवेंजर्स: एंडगेम' के पहले दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह उसकी कुल कमाई का रिकॉर्ड भी तोड़ पाती है या नहीं।