Spider-Man ने 4 दिन में ही तोड़ा 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड, संडे को 'जन नायकन' और 'धमाल 4' का रहा ये हाल
Box Office Report: स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे रिलीज के बाद से ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है। संडे को इसने धमाल 4 और जन नायकन के साथ कितन ...और पढ़ें

संडे को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की टक्कर। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड की सुपरहीरो फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे (Spider-Man: Brand New Day) ने भारतीय सिनेमाघरों में ऐसा जाल बिछाया है कि जन नायकन और धमाल 4 का भी हाल बेहाल हो गया है।
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि भारतीय दर्शक, हॉलीवुड फिल्मों के दीवाने हैं, खासकर मार्वल्स के। मार्वल्स की कई फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड-साउथ फिल्मों को भी पछाड़ दिया है और स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे भी कुछ ऐसा ही कर रही है।
तीन फिल्मों के बीच तगड़ा कॉम्पटीशन
यूं तो हालिया दिनों में कोई बॉलीवुड फिल्म रिलीज नहीं हुई है, लेकिन तीन हफ्तों से अजय देवगन की कॉमेडी ड्रामा धमाल 4 (Dhamaal 4) भी अच्छी कमाई कर रही थी। दूसरी ओर विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) भी रिलीज के बाद से अच्छी कमाई कर रही थी।
चलिए आपको बताते हैं कि स्पाइडर-मैन 4 (Spider-Man 4), धमाल 4 और जन नायकन ने संडे को कितनी कमाई की है...
धमाल 4 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अजय देवगन की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4 Box Office Collection) शुरू से ही अच्छी कमाई कर रही है। तीन हफ्ते बाद भी फिल्म का कारोबार करोड़ों में है। रविवार यानी 24वें दिन को 2405 शोज के साथ फिल्म ने 2.35 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 191.39 करोड़ और नेट कलेक्शन 161.05 करोड़ रुपये है।
जन नायकन की कमाई
विजय की पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर जन नायकन को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही थी। इस फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार को तगड़ा उछाल देखने को मिला। बीते रविवार को फिल्म को 4,321 शोज मिले थे। फिल्म ने सिंगल डे 10.70 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 204.92 करोड़ और नेट कलेक्शन 175.60 करोड़ रुपये हो गया है।
खबरें और भी
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
धमाल 4 हो या फिर जन नायकन... स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने इन दोनों फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जितना धमाल 24 दिनों और जन नायकन 11 दिनों में नहीं कमा पाई... उससे ज्यादा तो स्पाइडर-मैन फ्रेंचाइजी की चौथी कड़ी ने मात्र चार दिन में कमा डाला है।
इन चार दिनों में फिल्म की कमाई में सिर्फ बढ़ोतरी आई है और चौथे दिन यानी रविवार को इसने कमाई से इतिहास रच दिया। फिल्म ने संडे को 76 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसे देशभर में 18,051 शोज मिले थे। जबकि शनिवार को कमाई 70.25 करोड़ रुपये थी।
बाहुबली 2 को छोड़ा पीछे
भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 256.20 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 306 करोड़ रुपये है। स्पाइडर-मैन 4 पहली हॉलीवुड फिल्म बन गई है, जिसने इतना पैसा कमाया है। इतना ही नहीं, इसने ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर बाहुबली 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है जिसने 2017 में फर्स्ट वीकेंड में 304 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।