Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Spider-Man Brand New Day ने चौथे दिन मारी डबल सेंचुरी, करारे नोटों से भरी मेकर्स की झोली

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 10:01 PM (IST)

    टॉम हॉलैंड और जेंडया स्टारर 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों से धमाल मचा रखा है। जानिए कितनी रही चौथे दिन की कमाई। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। काफी इंतजार के बाद, टॉम हॉलैंड (Tom Holland) और जेंडया स्टारर 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' (Spiderman Brand New Day) आखिरकार दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ये भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी बहुत अच्छा परफॉर्म कर रही है। यही वजह रही कि मेकर्स ने यूके में इसे रिलीज करने से एक दिन पहले भारत में इसे रिलीज किया।

    कितना रहा चौथे दिन का कलेक्शन?

    बॉक्स ऑफिस पर धांसू कलेक्शन करते हुए स्पाइडर-मैन ने 60.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई 49.35 करोड़ रुपये रही। तीसरे दिन तो मानों टॉम हॉलैंड की फिल्म ने कमाल ही कर दिया। तीसरे दिन इसने वीकेंड का भरपूर फायदा उठाते हुए 70.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

    Spider (2)

    वहीं अब चौथे दिन का रिपोर्ट कार्ड भी सामने आ गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अभी तक 70.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस हिसाब से फिल्म का भारत में अभी तक का कुल कलेक्शन 250.91 करोड़ रुपये हो गया है।

    विजय की फिल्म को दे रही कड़ी टक्कर

    शानदार ओपनिंग वीकेंड के साथ, 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करने वाली फिल्म बनकर उभरी है। यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों जैसे क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' और एक्टर-नेता विजय की तमिल पॉलिटिकल थ्रिलर 'जना नायकन' को कड़ी टक्कर दे रही है।

    खबरें और भी

    Spider (1)

    डेस्टिन डैनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जैकब बैटलन, मार्क रफालो, जॉन बर्नथल, सैडी सिंक और ट्रैमेल टिलमैन भी हैं। यह मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में टॉम हॉलैंड की चौथी सोलो स्पाइडर-मैन फिल्म है।

    यह भी पढ़ें- तीसरे दिन Spider-Man Brand New Day की हुई चांदी, धुरंधर और द ओडिसी को कमाई में छोड़ा पीछे

    यह भी पढ़ें- इंडियन बॉक्स ऑफिस पर Spider-Man ने रचा इतिहास, पहले ही दिन कमाई से 'एवेंजर्स एंडगेम' का रिकॉर्ड किया ध्वस्त