Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'बेताब से लेकर Border 2' तक, जब बॉक्स ऑफिस पर घातक निकले Sunny Deol, दे चुके हैं इतनी ब्लॉकबस्टर

    Updated: Tue, 27 Jan 2026 07:00 PM (IST)

    फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर अभिनेता सनी देओल का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच हम आपको सनी के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सनी देओल की हिट फिल्में (फोटो क्रेडिट- जागरण)

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉर्डर 2 को लेकर हर तरफ अभिनेता सनी देओल का नाम छाया हुआ है। जिस तरह से फिलहाल बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कर रही है, उससे ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये उनके एक्टिंग करियर की एक और ब्लॉकबस्टर बन सकती है। 

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि 68 वर्षीय सनी देओल अपने 43 साल के एक्टिंग करियर में कितनी सफल मूवीज दे चुके हैं, जो सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर की कैटेगरी में आती हैं। 

    बेताब (Betaab)

    सनी देओल की सुपरहिट फिल्मों का सिलसिला डेब्यू बेताब से शुरू हो गया था। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार साल 1983 में रिलीज होने वाली बेताब ने उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर 6.75 करोड़ का कारोबार किया था, जोकि उस दौर में एक बड़ी बात मानी जाती थी। 

    sunnydeolblockbusters

    त्रिदेव (Tridev)

    लिस्ट में अगला नाम फिल्म त्रिदेव का शामिल होता है। सनी देओल की इस मल्टीस्टारर मूवी को साल 1989 में बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। वहीं बॉक्स ऑफिस पर 8.50 करोड़ का कारोबार कर त्रिदेव सुपरहिट रही। 

    sunnydeolboxoffice (1)

    घायल (Ghayal)

    निर्देशक राजकुमार संतोषी के साथ फिल्म घायल ने एक तरह से सनी देओल के एक्टिंग करियर का रुख बदलकर रख दिया था। एंग्री यंग मैन की भूमिका में सनी को काफी पसंद किया गया। बॉक्स ऑफिस पर 9.50 करोड़ रहा और फिल्म सुपरहिट बनी। 

    sunnydeolboxoffice

    डर (Darr) 

    फिल्म डर सनी देओल की पहली ब्लॉकबस्टर रही। शाह रुख खान और जूही चावला संग उनकी ये फिल्म लंबे समय तक सिनेमाघरों में चली थी। इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 10.74 करोड़ रहा था।

    sunnydeolboxoffice (2)

    बॉर्डर (Border)

    निर्देशक जेपी दत्ता संग सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 90 के दशक की सबसे सफल मूवीज में से एक रही थी। उस दौर में बॉर्डर ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था और 39.46 करोड़ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ ये वॉर ड्रामा मूवी ब्लॉकबस्टर बनी थी। 

    sunnydeolboxoffice (3)

    गदर- एक प्रेम कथा (Gadar- Ek Prem Katha)

    सनी देओल के एक्टिंग करियर की पहली ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर- एक प्रेम कथा रही थी। निर्देशक अनिल शर्मा के डायेरक्शन में बनी इस मूवी को 2001 में रिलीज किया गया था और कई महीनों तक ये मूवी सिनेमाघरों में चलती रही थी। गदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 76.88 करोड़ रहा था।

    sunnydeolboxoffice (4)

    गदर 2 (Gadar 2)

    गदर पार्ट वन की सफलता के करीब 22 साल बाद सनी देओल ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमबैक किया। उनकी फिल्म गदर 2 को 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। ये मूवी सनी के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बनी थी। ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बनने वाली गदर 2 का टोटल कलेक्शन 525.45 करोड़ रहा था। 

    sunnydeolboxoffice (5)

    इसके अलावा गौर किया जाए सनी देओल की हिट और कल्ट मूवीज के बारे में तो उसमें दामिनी, घातक, जीत, जिद्दी, इंडियन, यमला पगला दीवाना, अपने और जाट जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।