Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Peddi पर भारी पड़ गई वरुण धवन की HJTIHH, बॉक्स ऑफिस पर कमाई में बिगाड़ दिया सारा गणित

    Updated: Tue, 16 Jun 2026 02:33 PM (IST)

    अभिनेता वरुण धवन की लेटेस्ट फिल्म है जवानी तो इश्क होना है हिंदी में कमाई के मामले में पेड्डी पर भारी पड़ गई है। ...और पढ़ें

    पेड्डी और है जवानी तो इश्क होना है (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    पेड्डी और है जवानी तो इश्क होना है (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. पेड्डी पर भारी पड़ी वरुण की फिल्म

    2. हिंदी वेल्ट में है जवानी तो इश्क होना है का कमाल

    3. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने छोड़ी छाप

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 5 जून सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली अभिनेता वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' एक क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से मिला-जुला रिस्पॉन्स नहीं मिला। लेकिन इसके बावजूद इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने की कोशिश की है। 

    इतना ही नहीं हिंदी भाषा में कलेक्शन के मामले में वरुण की 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) ने साउथ फिल्म पेड्डी को भी मात दे दी है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

    'है जवानी तो इश्क होना है' कलेक्शन अव्वल

    निर्देशक डेविड धवन के करियर की आखिरी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' ने रिलीज के 12वें दिन कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाने का प्रयास किया है और दूसरे सोमवार को फिल्म ने 1 करोड़ से अधिक का कारोबार किया है। इसके साथ ही अब 'है जवानी तो इश्क होना है' का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 55 करोड़ के पास पहुंच गया है। 

    Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office (1)

    यह भी पढ़ें- Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection: मंगलवार को Varun Dhawan की फिल्म को आई राहत की सांस, अचानक बढ़ी कमाई

    इसके साथ ही वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की ये फिल्म साउथ सुपरस्टार राम चरण की साउथ फिल्म पेड्डी से हिंदी भाषा में कमाई के मामले में काफी आगे निकल गई है। दरअसल हिंदी में रिलीज के 13 दिन के भीतर पेड्डी (Peddi) अब तक करीब 16 करोड़ का बिजनेस कर पाई है और 'है जवानी तो इश्क होना है' का कारोबार पेड्डी से करीब 40 करोड़ अधिक है।

    खबरें और भी

    Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office

    जिसके आधार पर वरुण की फिल्म राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा पर पूरी तरह से भारी पड़ी है। बता दें कि इससे पहले वरुण धवन देशभक्ति फिल्म बॉर्डर 2 के जरिए भी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए थे।

    'है जवानी तो इश्क होना है' ने निकाला बजट

    घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'है जवानी तो इश्क होना है' ने अब तक 55 करोड़ के करीब कलेक्शन किया है, जबकि वर्ल्डवाइड ये रोमांटिक मूवी 65 करोड़ से ज्यादा कमाई करने में सफल रही है। इसके साथ ही ये फिल्म अपना बजट निकालने में भी कामयाब हुई है, जो मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 50 करोड़ से ज्यादा बताया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office: सोमवार को बदला वरुण की फिल्म का गणित, Romantic Comedy ने की इतनी कमाई