Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार को बरसी Welcome To The Jungle पर कृपा, 16वें दिन Dhamaal 4 की नाक के नीचे से छूमंतर की मोटी कमाई

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 10:42 PM (IST)

    वेलकम टू द जंगल की कमाई शुक्रवार को 'धमाल-4' के आने से भले ही घटी हो, लेकिन शनिवार को 16वें दिन कलेक्शन में एक बार फिर से उछाल देखने को मिला है। ...और पढ़ें

    वेलकम टू द जंगल डे 16/ फोटो- Instagram

    वेलकम टू द जंगल डे 16/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. वेलकम टू द जंगल की कमाई में शनिवार को आया उछाल

    2. 16वें दिन धमाल के सामने सीना तान खड़ी रही फिल्म

    3. बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही अक्षय की फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन की फिल्म 'धमाल-4' के शुक्रवार को सिनेमाघरों में आने के बाद अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के कदम लड़खड़ाए जरूर थे, लेकिन शनिवार को फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से उसी फॉर्म में लौट आई है। वेलकम टू द जंगल का अर्ली कलेक्शन सामने आ गया है, जिसमें 16वें दिन मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से कमाल कर दिखाया है।

    शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' की हुई इतनी कमाई

    अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने शुक्रवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट 1 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था, जो अन्य दिनों के मुकाबले कम था, लेकिन अब एक बार फिर से शनिवार को फिल्म ने कमाई के मामले में रफ्तार पकड़ ली है और 'धमाल-4' को टक्कर देने के में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

    सैकनिल्क डॉट काम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेलकम टू द जंगल ने शनिवार को अभी तक 1.32 करोड़ का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन किया है। मूवी को कुल 2,232 शोज मिले हैं। हालांकि, यह अर्ली कलेक्शन है और सुबह तक इसमें उछाल आने की पूरी-पूरी उम्मीद है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल कलेक्शन 127.37 करोड़ तक पहुंच चुका है।

    Screenshot 2026-07-11 223702

    दुनियाभर में वेलकम टू द जंगल ने की इतनी कमाई

    यह फिल्म न सिर्फ इंडिया में अच्छी कमाई कर रही है, बल्कि दुनियाभर में फिल्म ने अपना डंका बजा दिया है। इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 151.36 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। मूवी ने दुनियाभर में 180.06 करोड़ की कमाई कर की है। ओवरसीज मार्केट में मूवी ने 31.45 करोड़ रुपए कमाए हैं।

    खबरें और भी

    Screenshot 2026-07-11 223756

    दर्शकों और समीक्षकों से पॉजिटिव रिस्पांस पाने वाली यह फिल्म के बाद अब ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म अगस्त के एंड तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर आ सकती है।

    यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 के गले की फांस बनी Welcome To Jungle, दूसरे दिन की कमाई ने किया चारों खाने चित्त

    यह भी पढ़ें- 'वेलकम टू द जंगल के बाद हेरा फेरी 3...', Suniel Shetty ने फ्रेंचाइजी पर की बात, बोले- कुछ जादू जरूर होगा