4 फिल्मों पर भारी पड़ी Welcome To The Jungle, विदेशी बॉक्स ऑफिस पर अक्षय की कॉमेडी फिल्म ने छापे करारे नोट
Welcome To The Jungle Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल ने 14वें दिन विदेशी बाजार में जबरदस्त कारोबार किया। ...और पढ़ें

वेलकम टू द जंगल का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) को भले ही क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली हो, लेकिन यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। दो हफ्ते बाद भी देश-विदेश में इस फिल्म का लोग आनंद ले रहे हैं और इसका सबूत फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है।
26 जून को सिनेमाघरों में आई 'वेलकम टू द जंगल' ने पहले 'मैं वापस आऊंगा' और 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) को पछाड़ा। फिर 'ऐल्फा' (Alpha) और साउथ फिल्म 'नागबंधम' के भी पसीने छुड़ा दिए। बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त अक्षय की फिल्म का राज है। इसने गुरुवार को भी जबरदस्त कारोबार कर सबको हैरान किया है।
दो हफ्ते अक्षय की फिल्म का राज
अहमद खान के निर्देशन में बनी 'वेलकम टू द जंगल', 2007 में आई वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। दूसरे में अक्षय नहीं थे, लेकिन तीसरी फिल्म में उनकी वापसी ने दर्शकों को एक्साइटेड किया। आलम यह है कि चार फिल्मों के साथ क्लैश के बावजूद यह सिनेमाघरों में ऑडियंस को खींच पाने में सफल रही है और यह सिलसिला 14वें दिन भी जारी रहा।
वेलकम टू द जंगल का कलेक्शन
सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर गुरुवार यानी 14वें दिन 2.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जबकि विदेशी बाजार में फिल्म का कारोबार 25 लाख रुपये के करीब रहा। कुल मिलाकर फिल्म ने सिर्फ विदेशी बाजार में 31 करोड़ के पार कलेक्शन कर लिया है।
खबरें और भी
'वेलकम टू द जंगल' का अब तक का टोटल इंडियन नेट कलेक्शन 125.05 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 148 करोड़ के पार है। कुल मिलाकर अक्षय की फिल्म ने दुनियाभर में 180 करोड़ के ऊपर कमाई कर ली है और जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा भी छू लेगी।
चार फिल्मों पर भारी वेलकम टू द जंगल
दो हफ्तों के बावजूद 'वेलकम टू द जंगल' नई और पुरानी फिल्मों को बराबर टक्कर दे रही है। कॉमेडी फिल्म के आगे गुरुवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर चार फिल्मों का हाल कैसा रहा, यहां देखिए डाटा...
- ऐल्फा- 2.60 करोड़ रुपये
- नागबंधम- 86 लाख रुपये
- मैं वापस आऊंगा- 60 लाख रुपये
- कॉकटेल 2- 45 लाख रुपये
धमाल 4 करेगी खात्मा?
इस वक्त सिर्फ आलिया भट्ट और शरवरी की एक्शन थ्रिलर 'ऐल्फा' ही है जो 'वेलकम टू द जंगल' को टक्कर दे रही है। हालांकि, अब अक्षय की मुश्किलें आसान नहीं होने वाली है, क्योंकि मैदान में एक और कॉमेडी फिल्म उतर रही है और यह है 'धमाल 4' (Dhamaal 4) है। यह फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।