Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धमाल 4 के सामने Welcome To The Jungle का असली कमाल, सोमवार को दुनियाभर में हुई धनवर्षा

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 07:54 AM (IST)

    अभिनेता अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल वर्ल्डवाइड कमाई में हार मानने को तैयार नहीं है। ...और पढ़ें

    वेलकम टू द जंगल कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    वेलकम टू द जंगल कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कॉमेडी फिल्म का कमाल

    2. वेलकम टू द जंगल ने दुनियाभर में छापे करारे नोट

    3. रिलीज के 18वें दिन भी नहीं रुकी फिल्म की रफ्तार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक अहमद खान की मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) की रिलीज को तीसरा सप्ताह शुरू हो गया है और इसके बावजूद ये मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा विदेशी बाजार में भी धमाकेदार कमाई करती हुई नजर आ रही है। 

    लेटेस्ट रिलीज धमाल 4 के आने के बाद भी अभिनेता अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल हार मानने को तैयार नहीं है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अब तक इस मूवी ने वर्ल्डवाइड कितने करोड़ की कमाई कर ली है। 

    वेलकम टू द जंगल की वर्ल्डवाइड कमाई

    बीते महीने के अंत में 26 जून को वेलकम टू द जंगल को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। तब से लेकर अब तक वेलकम टू द जंगल ने देश और विदेश दोनों के बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस के मामले में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। इस मूवी की रिलीज को बीता सोमवार 18वां दिन रहा और इस दिन भी अक्षय कुमार की फिल्म ने मोटी रकम छापी है। 

    यह भी पढ़ें- आ गया रिजल्ट! सोमवार को Alpha का बॉक्स ऑफिस पर बिगड़ा खेल, Welcome To The Jungle का ऐसा रहा हाल

    welcome to the jungle worldwide collection

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के तीसरे मंडे को वेलकम टू द जंगल ने ग्लोबली करीब 1 करोड़ से अधिक की कमाई की है और इसके साथ ही फिल्म टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 188 करोड़ के पार पहुंच गया है। जिस हिसाब से इस मूवी की कमाई का सिलसिला चल रहा है, उसे देखकर ये कहा जा सकता है कि ये हफ्ता इसके लिए काफी अहम साबित होने वाला है।

    खबरें और भी

    welcome to the jungle 

    वेलकम टू द जंगल ग्लोबली 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाती है या नहीं ये इस वीक फिल्म की कमर्शियल परफॉर्मेंस पर काफी निर्भर करेगा। हालांकि, अक्षय की फिल्म के लिए राहत की बात ये कि इस वीकेंड पर कोई ऐसी मेजर और बड़ी फिल्में  थिएटर्स में नहीं आ रही हैं, जो कमाई में इसका गणित बिगाड़ सकें। 

    ओटीटी पर कहां आएगी वेलकम टू द जंगल

    जैसे-जैसे वेलकम टू द जंगल की रिलीज को अधिक समय बीतता जा रहा है, ठीक वैसे-वैसे इसकी ओटीटी रिलीज की भी चर्चा तेज हो गई है। बता दें कि वेलकम टू द जंगल के ओटीटी राइट्स मशहूर प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) के पास हैं और आने वाले समय में ये कॉमेडी ड्रामा फिल्म आपको इसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर घर बैठे देखने को मिलेगी। 

    यह भी पढ़ें- ओपनिंग वीकेंड पर कमाई में किंग निकली Dhamaal 4, अक्षय कुमार की दो कॉमेडी फिल्म का पत्ता किया साफ