Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    43 की उम्र में तीसरी बार मां बनेंगी Anne Hathaway, क्यूट वीडियो में बेबी बंप के साथ की प्रेग्नेंसी अनाउंस

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 11:05 AM (IST)

    हॉलीवुड एक्ट्रेस Anne Hathaway ने एक क्यूट वीडियो के साथ घोषणा की है कि वह अपने पति एडम शुल्मन के साथ अपने तीसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। ...और पढ़ें

    ऐन हैथवे ने की प्रेग्नेंसी अनाउंस

    ऐन हैथवे ने की प्रेग्नेंसी अनाउंस

    HighLights

    1. ऐनी हैथवे ने की प्रेग्नेंसी अनाउंस

    2. तीसरी बार मां बनेंगी एक्ट्रेस

    3. 43 की उम्र में फैंस को दी खुशखबरी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड एक्ट्रेस ऐन हैथवे ने अपने फैंस को एक क्यूट वीडियो शेयर करते हुए फैंस को जबरदस्त खुशखबरी दे दी। ऑस्कर जीतने वाली इस एक्ट्रेस ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह अपने पति एडम शुल्मन के साथ अपने तीसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेबी बंप की तस्वीर शेयर करके यह खुशी की खबर दी।

    क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

    43 साल की हैथवे ने इंस्टाग्राम पर एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह व्हाईट कलर की ढीली-ढाली ड्रेस पहने हुए हैं और बैकग्राउंड में बारबरा लुईस का गाना 'बेबी आई एम योर्स' बज रहा है। जैसे ही वह फ्रेम में आईं, उन्होंने अपने पेट से हाथ हटाकर अपना बढ़ता हुआ बेबी बंप दिखाया और फिर मुस्कुराते हुए कैमरे से दूर चली गईं। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, 'x बेबी, आई एम योर्स x'।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Anne Hathaway (@annehathaway)


    यह भी पढ़ें- The Odyssey Trailer: दमदार कहानी...भव्य सिनेमा; 2100 करोड़ के बजट में बनी नोलन की 'द ओडिसी' का ट्रेलर रिलीज

    तीसरी बार बनेंगे पैरेंट्स

    ये कपल तीसरी बार पैरेंट्स बनने जा रहा है। हैथवे और शुल्मन, जिनकी शादी 2012 में हुई थी, के दो बेटे हैं- जोनाथन (10 साल) और जैक (6 साल)। यह घोषणा तब की गई है जब कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस की छुट्टियों के दौरान बेबी बंप के साथ तस्वीरें सामने आई थीं।

    anne hathaway

    बिजी है हैथवे का शेड्यूल

    हैथवे अगली बार क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' में नजर आएंगी, जो 17 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इसके बाद वह माइकल शोवाल्टर द्वारा कोलीन हूवर की किताब 'वेरिटी' पर आधारित फिल्म में दिखेंगी, जो 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी।

    खबरें और भी

    इस साल की शुरुआत में, वह 'मदर मैरी' में नजर आईं और 'द डेविल वेयर्स प्राडा 2' के लिए एंडी सैक्स के किरदार में भी लौटीं, जिसमें वह ओरिजिनल कास्ट में शामिल मेरिल स्ट्रीप, स्टेनली टुकी और एमिली ब्लंट के साथ फिर से जुड़ीं।

    हैथवे के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

    आने वाली फिल्मों के अलावा, हैथवे के पास कई और प्रोजेक्ट्स भी हैं, जिनमें इवान मैकग्रेगर के साथ साइ-फाई थ्रिलर 'द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट', बेस्टसेलिंग नॉवेल 'यस्टरईयर' पर आधारित फिल्म और 'द प्रिंसेस डायरीज 3' शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ कमाई करने वाली फिल्म के लिए हीरोइनों ने ली मोटी रकम, 300 करोड़ चार्ज की फीस; दुनियाभर में वाहवाही