क्या A$AP Rocky से शादी करने जा रही हैं इंटरनेशनल सुपरस्टार Rihanna? जान लीजिए पूरी सच्चाई
अमेरिकन रैपर एजऐप रॉकी से हाल ही में एक टॉक शो में रिहाना से उनकी शादी के बारे में पूछा गया। एक बच्चे ने रॉकी से सवाल किया जिसका उन्होंने बड़ी ही चतुर ...और पढ़ें

एजऐप रॉकी करने वाले हैं रिहाना से शादी (फोटो-इंस्टाग्राम)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में अमेरिकन रैपर एजऐप रॉकी (A$AP Rocky) रिहाना (Rihanna) के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में थे। हर कोई उनसे बस एक ही सवाल कर रहा कि क्या वो और रिहाना शादी करने वाले हैं। हाल ही में रैपर टॉक शो 'सेलिब्रिटी सब्स्टीट्यूट' में नजर आए। इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या उनकी शादी बारबाडोस की गायिका से हुई है, जिस पर उन्होंने एक मजेदार जवाब दिया।
बच्चे ने एजऐप से किया सवाल
4 फरवरी को प्रसारित हुए 'सेलिब्रिटी सब्स्टीट्यूट' के एपिसोड में, एएसएपी रॉकी से उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रिहाना के बारे में पूछा गया। एक बच्चे ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली है। इस पर L$D सिंगर ने जवाब दिया, "आपने बहुत ही दिलचस्प सवाल पूछा है।" उन्होंने बच्चे से आगे कहा, "तुम रिहाना के बारे में जानना चाहते हो, है ना? ठीक है, आज तो तुम मुझे ही पाओगे।"
-1770380129284.jpg)
यह भी पढ़ें- 8 शादियां, 7 तलाक और 74 करोड़ का वो 'ताजमहल' हार; दुनिया की पहली 'करोड़पति' एक्ट्रेस की गजब है दास्तां
रैपर ने क्या दिया जवाब
रैपर ने इस सवाल को बड़ी ही चतुराई से टाल दिया लेकिन उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपने बच्चे को संगीत से परिचित कराया। 37 वर्षीय रैपर ने कहा, “मैं अपने बच्चों को हर तरह का संगीत सुनाता हूं, माइकल जैक्सन के पुराने क्लासिक गानों से लेकर साइकेडेलिक संगीत और बीटल्स तक, बिल्कुल, है ना?” तीन बच्चों के पिता एजऐप ने कहा कि हमारी म्यूजिकल फैमिली है इसलिए यहां संगीत की विविधता बहुत ज्यादा है।”
View this post on Instagram
बता दें कि रैपर ने मई 2021 में पॉप आइकन रिहाना के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया था। कपल न मई 2022 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया जिसका नाम उन्होंने आरजेडए एथेलस्टन मेयर्स रखा। 2023 में, उनका दूसरा बच्चा, रायट रोज मेयर्स, पैदा हुआ। पिछले साल उन्होंने अपने परिवार को और बढ़ाया जब उनकी पहली बेटी और तीसरी संतान, रॉकी आयरिश मेयर्स का जन्म हुआ, जो अपने दो बड़े भाइयों के साथ परिवार में शामिल हो गई।
यह भी पढ़ें- Margot Robbie Photos: 35 की उम्र में मार्गोट रोबी ने हॉटनेस से मचाई तबाही, 100 कैरेट का डायमंड नेकलेस बना हाइलाइट
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।