Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bridgerton Season 4: आ गई ब्रिजटन पार्ट 2 की OTT रिलीज डेट, जानिए कब और कहां होगी रिलीज?

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 10:03 PM (IST)

    नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय पीरियड ड्रामा 'ब्रिजर्टन' का चौथा सीजन दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। इसका पहला पार्ट 29 जनवरी को आ चुका है। यह सीरीज जूलिया ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    ब्रिजटन के एक सीन में सोफी (फोटो-इंस्टाग्राम)

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स की पॉपुलर पीरियड ड्रामा 'ब्रिजटन' (Bridgeton) सीजन 4 पार्ट 2 के साथ वापसी करने वाला है। दर्शक इसके प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज में ल्यूक न्यूटन (Luke Newton) और निकोला कॉगलन ( Nicola Coughlan) मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    ब्रिजर्टन भाई-बहनों की कहानी पर है आधारित

    यह सीरीज जूलिया क्विन के बेस्टसेलर रीजेंसी रोमांस उपन्यासों पर आधारित है, जिसमें ब्रिजटन भाई-बहनों की लंदन के हाई सोसाइटी में प्रेम की तलाश की कहानी दिखाई गई है। लंदन की हाई सोसाइटी से ताल्लुक रखने वाले ब्रिजर्टन भाई-बहनों की प्रेम कहानियों पर आधारित यह शो नेटफ्लिक्स के सबसे पसंदीदा शोज में से एक बन चुका है।

    Bridgerton

    कब आएगा सीजन का पार्ट 2

    क्रिस वैन ड्यूसेन द्वारा निर्मित, ब्रिजर्टन रीजेंसी युग के लंदन के सामाजिक समारोहों के दौरान प्रेम, चाह और सामाजिक अपेक्षाओं की कहानी कहता है। सीजन 4 को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट 29 जनवरी, 2026 को भारत में प्रीमियर हुआ, जबकि दूसरा पार्ट 26 फरवरी, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।

    कौन-कौन से कलाकार आएंगे नजर

    नेटफ्लिक्स ने रिलीज की घोषणा करते हुए X पर ट्रेलर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, "जैसा कि वे कहते हैं, यह सब तड़प के बारे में है। ब्रिजर्टन सीजन 4 का दूसरा भाग 26 फरवरी को आ रहा है।" सीरीज की कास्ट की बात करें तो इसमें लेडी डैनबरी के रूप में एडजोआ एंडोह, पेनेलिपी फेदरिंगटन के रूप में निकोला कॉगलन, डैफने बैसेट के रूप में फोएबे डायनेवोर, एलोइस ब्रिजर्टन के रूप में क्लाउडिया जेसी, केट शर्मा के रूप में सिमोन एशले, सिएना रोसो के रूप में सबरीना बार्टलेट, वार्ले के रूप में लॉरेन एशबोर्न, जैक फेदरिंगटन के रूप में रूपर्ट यंग, थियो शार्प के रूप में कैलम लिंच और आर्चीबाल्ड फेदरिंगटन के रूप में बेन मिलर शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- Bridgerton Season 4 Review: दर्शकों को पसंद आई बेनेडिक्ट और सोफी की केमिस्ट्री, ट्विस्ट के साथ पार्ट 1 का अंत?