Trending

    Britney Spears हुईं गिरफ्तार, जेल में काटी रात; दो महीने बाद होगी कोर्ट में पेशी

    Updated: Fri, 06 Mar 2026 08:52 AM (IST)

    Britney Spears Arrested: पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स फिर से विवादों में घिर गई हैं। उन्हें कैलिफोर्निया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब उनकी कोर्ट में पे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    गिरफ्तार हुईं ब्रिटनी स्पीयर्स। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड की पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स (Britney Spears) को नशे में गाड़ी चलाना भारी पड़ा है। ब्रिटनी को बुधवार की रात को कैलिफोर्निया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में उन पर यह कार्रवाई की गई।

    गिरफ्तार हुईं ब्रिटनी स्पीयर्स

    हुआ यूं कि TMZ के मुताबिक, कैलिफोर्निया के वेंचुरा काउंटी में ब्रिटनी स्पीयर्स को करीब रात 9.30 बजे कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल ने गिरफ्तार किया। वे पहले उन्हें एक अस्पताल ले गए, जहां उनके ब्लड में एल्कोहोल की मात्रा की जांच हुई। फिर शेरिफ डिपार्टमेंट ने सुबह करीब 3 AM बजे अंडर द इन्फ्लुएंस (DUI) के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। 

    britney spears

    ब्रिटनी स्पीयर्स कोर्ट में होंगी पेश

    खैर, ब्रिटनी स्पीयर्स अब जेल से रिहा हो गई हैं। रात भर जेल में रहने के बाद गुरुवार की सुबह 6 बजे उन्हें रिलीज किया गया। इस मामले के तुरंत बाद ब्रिटनी ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया। अब दो महीने बाद ब्रिटनी को कोर्ट में पेश होना पड़ेगा। इस मामले में 4 मई 2026 को सुनवाई होगी। फिलहाल, अभी तक पॉप स्टार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    यह भी पढ़ें- Instagram डिलीट कर गायब हुईं हॉलीवुड सिंगर Britney Spears, सोशल मीडिया पर किए थे रहस्यमयी पोस्ट!

    Britney Spears Controversy

    19 साल पहले भी हुआ था केस

    ऐसा पहली बार नहीं है, जब इस तरह के कांड में ब्रिटनी स्पीयर्स का नाम सामने आया हो। साल 2007 की बात है, जब पॉप स्टार के खिलाफ हिट एंड रन केस दर्ज हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केविन फेडरलाइन से तलाक के बाद ब्रिटनी इतना गुस्से में आ गई थीं कि उन्होंने स्टूडियो सिटी में 12800 वेंचुरा बुलेवार्ड पर एक खड़ी कार को टक्कर मार दी और वहां से भाग गईं। हालांकि, उनका वीडियो रिकॉर्ड हो गया था। मामला कोर्ट में गया और आखिरकार उन्हें चंद महीनों में बरी कर दिया गया।

    यह भी पढ़ें- 1800 करोड़ में बेच डाला 'करियर', कभी पागलपन की हदें कीं पार; 766 गानों का सौदा कर गायब हुई ये पॉप स्टार!