The Odyssey के प्रीमियर के लिए मुंबई आएंगे क्रिस्टोफर नोलन, साथ में ये दिग्गज भी आएंगे नजर
क्रिस्टोफर नोलन की आगामी फिल्म 'द ओडिसी' का भारत में पहला प्रीमियर मुंबई में होगा, जिसमें नोलन के साथ मैट डेमन और टॉम हॉलैंड भी शामिल होंगे। ...और पढ़ें

HighLights
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' का मुंबई में प्रीमियर
मैट डेमन और टॉम हॉलैंड भी प्रीमियर में शामिल होंगे
फिल्म 17 जुलाई को विश्वभर में रिलीज होगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की आने वाली जबरदस्त फिल्म 'द ओडिसी' (The Odyssey) भारत में अपने पहले प्रीमियर के साथ इतिहास रचने जा रही है। फिल्म के ग्लोबल प्रमोशन टूर के लिए मुंबई को भी चुना गया है और इस दौरान उनके साथ मैट डेमन और टॉम हॉलैंड भी होंगे।
यूनिवर्सल पिक्चर्स इंटरनेशनल ने घोषणा की है कि नोलन जुलाई में मुंबई प्रीमियर में शामिल होंगे। यह किसी फिल्म के लॉन्च के लिए भारत में इस फिल्ममेकर का पहला दौरा होगा। उनके साथ स्टार मैट डेमन और टॉम हॉलैंड के अलावा ऑस्कर विजेता प्रोड्यूसर एम्मा थॉमस भी मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ें- 6 करोड़ के खर्च में कमाई 1900 करोड़... Obsession के आगे हिट फिल्मों के रिकॉर्ड चकनाचूर, धड़ाधड़ बिक रहीं टिकटें
कहां होगा द ओडिसी का प्रीमियर?
मुंबई का यह इवेंट भारत को लंदन, पेरिस और न्यूयॉर्क जैसे बड़े इंटरनेशनल प्रीमियर शहरों की कतार में खड़ा करता है। 17 जुलाई को फिल्म की वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल रिलीज से पहले, इसका प्रीमियर मुंबई के फीनिक्स पैलेडियम स्थित PVR आइकॉन IMAX में होगा।
-1781711346062.jpg)
नोलन द्वारा लिखित और निर्देशित, 'द ओडिसी' की कहानी होमर की मशहूर महाकाव्य कविता पर आधारित है। यह फिल्म ट्रॉय के पतन के बाद ओडिसियस की घर वापसी की खतरनाक और दस साल लंबी यात्रा की कहानी बताती है। यह फिल्म 'ओपेनहाइमर' की सफलता के बाद नोलन की वापसी है। 'ओपेनहाइमर' ने 'बेस्ट पिक्चर' और 'बेस्ट डायरेक्टर' समेत सात एकेडमी अवॉर्ड जीते थे।
खबरें और भी
स्टार कास्ट में कौन-कौन आएगा नजर?
इस फिल्म की स्टार कास्ट में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंगो, सामंथा मॉर्टन, ज़ेंडया और चार्लीज थेरॉन शामिल हैं। नोलन और एम्मा थॉमस अपने बैनर 'सिंकोपी' के जरिए इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।