24-कैरेट सोने की ड्रेस, 400 करोड़ का खर्च... वो फिल्म जिसे बनाते-बनाते कंगाल हुए मेकर्स, जल्दबाजी में हुई रिलीज
एक ऐसी फिल्म जिसे बार-बार शूट करने के चक्कर में प्रोडक्शन हाउस कंगाल हो गया। यह इतिहास की ऐसी फिल्म बन गई जो हिट भी रही और डिजास्टर भी। ...और पढ़ें

63 साल पुरानी फिल्म मेकर्स के लिए बनी सिर दर्द। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ फिल्मों के नसीब में ही मुश्किलें होती हैं। फिल्म मेकिंग में इतनी रुकावटें आती हैं कि वे बनते-बनते रह जाती हैं और कुछ बनकर भी मेकर्स को कंगाल कर जाती हैं। 63 साल पहले एक ऐसी ही फिल्म आई थी जो हिट तो रही लेकिन डिजास्टर भी।
सुनने में अजीब लग रहा होगा कि ऐसे कैसे हुआ कि कोई फिल्म हिट भी हो और डिजास्टर भी। मगर ऐसा था। साल 1963 में आई क्लियोपेट्रा (Cleopatra) इतिहास की पहली फिल्म है जो एक ही समय में हिट और डिजास्टर रही। यह फिल्म पर मेकर्स ने इतना पैसा खर्च कर दिया कि यह प्रोडक्शन दिवालिया होने के कगार पर आ गया।
सबसे ज्यादा थी एक्ट्रेस की फीस
मिस्र की रानी क्लियोपेट्रा VII पर आधारित हिस्टोरिकल ड्रामा क्लियोपेट्रा सबसे चर्चित फिल्म रही। इस फिल्म का निर्माण 20th सेंचुरी फॉक्स के बैनर तले किया गया था। इस फिल्म को बनाने में करीब 5 साल लगे। उस वक्त की सबसे कामयाब एक्ट्रेस एलिजाबेथ टेलर को फिल्म के लिए कास्ट किया गया था। इसके लिए उन्हें 1 मिलियन डॉलर (9.17 करोड़ रुपये करीब) फीस मिली थी।
फिल्म से निकाले गए थे डायरेक्टर
इस फिल्म को बड़े लेवल पर बनाया जा रहा था। रूबेन मामौलियन फिल्म के डायरेक्टर थे। धीरे-धीरे काम हो रहा था, लेकिन काम आगे नहीं बढ़ रहा था, बढ़ रहा था तो सिर्फ फिल्म का बजट। आखिर में मामौलियन को हटाया गया और फिर डायरेक्शन की कमान जोसेफ एल मैनक्यूविक्ज ने संभाली। मामौलियन ने जितनी भी फिल्म की शूटिंग की, उसमें सिर्फ 10 मिनट का सीन ही इस्तेमाल करने लायक था।
कंगाल होने वाले थे मेकर्स
मैनक्यूविक्ज ने फिर से फिल्म को रीशूट किया। मेकर्स के पास पैसे खत्म हो गए थे और प्रोडक्शन हाउस दिवालिया होने की कगार पर खड़ा हो गया था। मैनक्यूविक्ज को थोड़ा और वक्त चाहिए था, ताकि वह अच्छे से कहानी को फिर से लिखे और बनाए। मगर पैसे इतने खत्म हो गए थे कि मेकर्स ने कहा कि इसे जल्दी खत्म करने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें- 15 दिन में शूट हुआ था Devdas का हिट गाना, जमीन पर लेटकर किया गया था कोरियोग्राफ; 17 अवॉर्ड्स जीतकर रचा इतिहास
करोड़ों रुपये की पहनी ड्रेस
44 मिलियन डॉलर्स यानी करीब 400 करोड़ रुपये में क्लियोपेट्रा बनकर तैयार हुई। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म में लीड हीरोइन एलिजाबेथ टेलर का कॉस्ट्यूम का बजट 194,800 डॉलर (1.78 करोड़) था। IMDb के मुताबिक, फिल्म में एलिजाबेथ के कुल 65 कॉस्ट्यूम्स थे जिसमें से एक 24 कैरेट सोने का था।
फिल्म रिलीज हुई और इसने दुनियाभर में 57.7 मिलियन डॉलर (529.15 करोड़ रुपये) कमाए थे। इस फिल्म को काफी सराहा गया है और इसे Oscars में 9 नॉमिनेशंस मिले। इस फिल्म ने बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन, बेस्ट विजुअल एफेक्ट्स समेत 4 ऑस्कर्स जीते थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।